Connect with us

Uttarakhand

बदरीनाथ-मंगलौर उपचुनावों में हार के बाद BJP का धासूं प्लान, नेताओं को चलाना होगा सदस्यता अभियान; टारगेट भी मिला

Published

on

बदरीनाथ-मंगलौर उपचुनावों में हार के बाद BJP का धासूं प्लान, नेताओं को चलाना होगा सदस्यता अभियान; टारगेट भी मिला

बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनावों में करारी हार का सामना करने के बाद अब उत्तराखंड बीजेपी ने नई रणनीति बनाई है। भाजपा हाईकमान ने राज्य के पार्टी नेताओं को एक दिन में ढाई लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। 

इसके तहत 25 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा, बीजेपी के ब्लॉक अध्यक्ष तक बूथ पर रहकर भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। नई दिल्ली में हुई समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए गए। 

आपको बता दें कि दो सितंबर से भाजपा का अभियान शुरू हुआ है। इसके तहत ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से सदस्य बनाए जा रहे हैं। ऑनलाइन सदस्यता के तहत अभी तक राज्यभर में कुल सात लाख सदस्य बने हैं। 

ऑफलाइन सदस्यता के आंकड़े अभी मुख्यालय पहुंचे नहीं हैं। प्रदेश संयोजक कुलदीप कुमार ने बताया कि नई दिल्ली में समीक्षा हुई। इस दौरान निर्देश दिए गए कि 25 सितंबर को एक दिन में ढाई लाख सदस्य बनाए जाएंगे।

हाथीबड़कला में मंत्री ने चलाया सदस्यता अभियान

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को हाथीबड़कला में मसूरी विस क्षेत्र के श्रीदेव सुमननगर मंडल के सदस्यता अभियान के तहत घर-घर जनसंपर्क किया। मंत्री ने अनेक लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलवाई। 

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के पत्रक बांटे और स्टीकर भी लगाए। सबसे मिस्ड कॉल के जरिये भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया। स्थानीय लोगों और व्यापारियों से सरकारी योजनाओं का फीडबैक लिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, निवर्तमान पार्षद भूपेंद्र कठैत, अशोक, रमेश प्रधान, रवि आदि मौजूद रहे।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement