Blog
Shukra Rashi Parivartan 31 March 2024 shukra surya and rahu yuti in meen rashi impact on zodiac sign

ऐप पर पढ़ें
Shukra Rashi Parivartan March 2024, शुक्र गोचर 31 मार्च : वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धन,वैभव, सुख-समृद्धि के दाता शुक्र 31 मार्च को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। जहां पर पहले से ही सूर्य और राहु विराजमान हैं। मार्च माह में शुक्र ग्रह दूसरी बार राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इससे पहले 7 मार्च 2024 को कुंभ राशि में प्रवेश किए थे। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, करीब 18 साल बाद मीन राशि में शुक्र, राहु और सूर्य ग्रह की युति होने जा रही है। जिसके सकारात्मक-नकारात्मक प्रभाव 12 राशियों पर भी होगा और कुछ राशि वालों को शुक्र राशि परिवर्तन का जबरदस्त लाभ होगा। आइए जानते हैं मीन राशि में त्रिग्रही योग के निर्माण से किन राशियों की चमकेगी किस्मत…
मेष राशि :
ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे।
वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी।
सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि :
लंबे समय से रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे।
सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
दोस्तों की मदद से नौकरी की तलाश पूरी होगी।
पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
500 साल बाद नव पंचम राजयोग से ये तीन राशियां होंगी धनवान, राजा समान बिताएंगे जीवन
कुंभ राशि :
अटका हुआ धन वापस मिलेगा।
कार्यों की बाधाएं दूर होंगी।
समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे।
आय के नए साधनों से धन लाभ होगा।
मीन राशि :
नौकरी में प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे।
कार्यों की बड़ी जिम्मेदारियां मिलेगी।
प्रोफेशनल लाइफ में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।
संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।
इस दौरान खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।