Connect with us

Blog

horoscope rashifal Budh Uday meen rashi mein mercury in pisces future predictions bhavishyafal

Published

on

horoscope rashifal Budh Uday meen rashi mein mercury in pisces future predictions bhavishyafal


ऐप पर पढ़ें

Horoscope Rashifal : 15 मार्च को बुध देव ने चाल बदल गई है। इस दिन बुध मीन राशि में उदय हो गए हैं। 3 अप्रैल तक बुध देव मीन राशि में उदय ही रहेंगे। बुध के मीन राशि में उदय रहने से कुछ राशि वालों को खूब लाभ होता है। ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को  बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। बुध देव को राजकुमार भी कहा जाता है। बुध के शुभ होने पर व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है और सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है। इन राशि वालों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आइए जानते हैं, 3 अप्रैल तक का समय किन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है-

मेष राशि- बुध के उदय होने से आप अपने लक्ष्यों के करीब पहुंचेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा। काम से संबंधित यात्रा कर सकते हैं, जिसमें लाभ होगा। आप अपनी नौकरी में संतुष्ट होंगे। हालांकि इस अवधि में करियर में बदलाव कम ही संभव होगा, जिससे आपको थोड़ा तनाव हो सकता है।

वृषभ राशि- बुध के उदय होने से आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है। इस दौरान सीनियर्स आपके काम को नोटिस करेंगे और आपकी क्षमता पर विश्वास करेंगे। आपके जीवन में महालाभ तो नहीं लाएगा लेकिन आपको पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे।आपका आध्यात्म की ओर झुकाव होगा। आपकी बुद्धिमत्ता आपको क्रिएटिव कार्यों को करने के लिए आगे धकेलेगी। आप अपने साथी के साथ ज्यादा जुड़ाव महसूस करेंगे और आपका रिश्ता मजबूत होगा।

कुंभ राशि में हुआ मंगल का प्रवेश, आने वाले 1 माह तक ये 5 राशि वाले खूभ मनाएंगे जश्न

मिथुन राशि- बुध के उदय होने से आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। आपके सामने नौकरी से संबंधित नए अवसर सामने आएंगे। सीनियर्स आपके काम से प्रभावित होंगे और काम की तारीफ करेंगे। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप करियर से संबंधित अच्छे अवसरों को प्राप्त कर सकते हैं। काम संबंधित यात्रा में लाभ होगा। धन संचय करने में सफल करेंगे। 

कन्या राशि- बुध के उदय होने से आर्थिक लाभ हो सकता है। आपको इस अवधि में पदोन्नति के साथ आय में वृद्धि भी मिल सकती है। रिश्ते की बात करें तो आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।

मीन राशि- बुध के उदय होने से आप हर मामले में संतुष्ट महसूस करेंगे। आप अपनी संतान के लिए खुश होंगे। अगर वर्क लाइप की बात करें तो इस दौरान आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आपके आर्थिक मामलों से जुड़े प्रयास सफल होंगे। आप पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने में भी सफल होंगे।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)



Source link

Advertisement