Connect with us

Uttarakhand

congress candidates in uttarakhand for lok sabha election 2024

Published

on

congress candidates in uttarakhand for lok sabha election 2024

ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। इस लिस्ट में 43 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। बीते शुक्रवार को पहली लिस्ट जारी की गई थी, जिसमें 39 उम्मीदवारों के नाम थे। हालांकि पहली लिस्ट में उत्तराखंड से कांग्रेस ने कोई प्रत्याशी नहीं उतारा था। अब दूसरी सूची में उत्तराखंड की कुल 5 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस ने तीन सीटों पर अपने कैंडिडेट उतार दिए हैं। नीचे देखिए उम्मीदवारों के नाम…

किसे कहां से मिला टिकट

कांग्रेस ने टेहरी गढ़वाल से जोत सिंह गुनसोला, गढ़वाल से गणेश गोदियाल और अल्मोड़ा (एससी) सीट से प्रदीप टम्टा को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने हरिद्वार और नैनीताल उधमसिंह नगर सीट से अभी प्रत्याशी नहीं उतारा है।

कौन हैं गणेश गोदियाल?

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल को पौड़ी गढ़वाल से मैदान में उतारा गया है। उन्हें जुलाई 2021 में राज्य कांग्रेस प्रमुख बनाया गया था, लेकिन 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद उन्हें पद से इस्तीफा देने के लिए कहा गया था। पौडी गढ़वाल के श्रीनगर निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व विधायक गणेश गोदियाल 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के धन सिंह रावत से 587 मतों के अंतर से हार गए थे।

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि पौड़ी गढ़वाल सीट पर मनीष खंडूरी के नाम पर विचार किए जा रहे थे लेकिन वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल में हो गए। इसके बाद गणेश गोदियाल का नाम आगे आ गया। भाजपा ने अभी तक पौड़ी गढ़वाल सीट के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत इस सीट से मौजूदा सांसद हैं।

प्रदीप टम्टा कौन हैं?

प्रदीप टम्टा ने साल 2009 से 2014 तक अल्मोड़ा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। इस चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला भाजपा के अजय टम्टा से होगा। बता दें कि साल 2009 के लोकसभा चुनाव में प्रदीप टम्टा ने भाजपा के अजय टम्टा को 6,523 वोटों के अंतर से हराया था। वहीं 2014 के चुनाव में अजय टम्टा ने प्रदीप को 95,690 वोटों के अंतर से हराया। 

कौन हैं रहे जोत सिंह गुनसोला?

मसूरी से दो बार विधायक रहे जोत सिंह गुनसोला टिहरी गढ़वाल सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। वह पहली बार 2002 में और फिर 2007 में विधायक चुने गए। उन्होंने दो बार मसूरी नगर परिषद के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है। गुनसोला का मुकाबला टिहरी गढ़वाल से भाजपा की माला राज्य लक्ष्मी शाह से होगा, जो इस सीट से मौजूदा सांसद हैं। 

भाजपा ने किसे दिया टिकट?

भाजपा ने भी उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने मौजूदा सांसद अजय टम्टा को अल्मोड़ा से, अजय भट्ट को नैनीताल-उधम सिंह नगर से और माला राज्य लक्ष्मी शाह को टेहरी गढ़वाल से चुनावी मैदान में उतारा है। 



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement