Connect with us

Madhya Pradesh

mp weather update yellow and orange alert for rain fall and hailstorm madhya pradesh mausam

Published

on

mp weather update yellow and orange alert for rain fall and hailstorm madhya pradesh mausam


ऐप पर पढ़ें

Madhya Pradesh Weather News: मध्य प्रदेश में किसान हाल की ओलावृष्टि की मार से उबर भी नहीं पाए थे कि एकबार फिर उनकी फसलों पर संकट के बादल छा गए हैं। मध्य प्रदेश में एकबार फिर ओलों की बारिश होने वाली है। मौसम विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश में तीन दिन तक मौसम खराब रहेगा। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

मौसम विभाग की ओर से जारी ऑल इंडिया वेदर बुलेटिन में कहा गया है कि एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पश्चिमी विक्षोभ के रूप में पश्चिमी हिमालय के करीब मौजूद है। इस साइक्लोनिक से होकर एक ट्रफ रेखा उत्तर पश्चिमी अरब सागर तक गुजर रही है। इस ट्रफ के जरिए अरब सागर से भी नमी पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों, उत्तर पश्चिमी भारत और मध्य भारत के इलाकों तक पहुंच रही है। दोनों मौसमी सिस्टम के प्रभाव से बारिश की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं। 

मौसम विभाग का कहना है कि इन वेदर सिस्टम से एक प्रेरित साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण-पश्चिम राजस्थान तक बना हुआ है। इसके 3 मार्च तक जारी रहने की संभावना है। इसके प्रभाव से मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पहली से तीन मार्च तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने पहली मार्च को पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओले भी पड़ सकते हैं। 

मौसम विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश में दो मार्च को मौसमी गतिविधियां अपने चरम पर होंगी। दो मार्च को पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दो मार्च को पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश दोनों क्षेत्रों के अधिकांश हिस्सों में ओले भी पड़ने की आशंकाएं जताई गई हैं। इस दौरान मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफानी हवाएं भी चल सकती है। 

मौसम विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश में तीन मार्च को भी मौसम खराब रहेगा। खासकर पूर्वी मध्य प्रदेश में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। छिटपुट कुछ जगहों पर हल्की ओलावृष्टि देखी जा सकती है। कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि इन तीन दिनों के दौरान जब तूफानी चलेगी तब इसकी गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे भी हो सकती है। अगले 48 घंटे के दौरान सूबे के 48 जिलों में मौसम खराब रहेगा। इन जिलों में आंधी तूफान के साथ ओलावृष्टि के ऑरेंज और यलो अलर्ट ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement