Blog
Horoscope Rashifal Surya and Budh Yuti in Kumbh rashi will make budhaditya yoga Know Future predictions

ऐप पर पढ़ें
Budhaditya Rajyog on February 2024 : ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध 20 फरवरी 2024 को मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं, जहां पर पहले से ही सूर्य ग्रह विराजमान है। 13 फरवरी 2024 को सूर्यदेव कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। जिससे कुंभ राशि में सूर्य और बुध के साथ आने से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में बुध और सूर्य की युति को बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि कुंडली में अगर बुध और सूर्य की शुभ स्थिति हो, तो ऐसे जातक को जीवन में कभी धन की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है और जीवन सुख-सुविधाओं में व्यतीत होता है। 20 फरवरी को कुंभ राशि में बुधादित्य राजयोग के निर्माण कुछ राशियों के बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं…
मेष राशि : नौकरी-कारोबार में सफलता के कई अवसर मिलेंगे। आईटी और हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को विदेश में जॉब करने का ऑफर मिल सकता है। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
मिथुन राशि : बुधादित्य राजयोग के निर्माण से मिथुन राशि के जातकों को बेहद शुभ फल प्राप्त होंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे।नौकरी-कारोबार की बाधाओं को दूर करने में भाग्य साथ देगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे।
कन्या राशि : करियर में तरक्की के भरपूर अवसर मिलेंगे। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरीपेशा वालों को पदोन्नति हो सकता है। आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा। कानूनी मामलों में जीत हासिल होगी। धन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलेगी।
मकर राशि : समाज में यश-कीर्ति बढ़ेगी। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। धन-दौलत में वृद्धि के योग बनेंगे। ऑफिस में कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।