Connect with us

Blog

fitness tips: know best exercise for quick weight loss tips with jumping jack ke fayde in hindi

Published

on

fitness tips: know best exercise for quick weight loss tips with jumping jack ke fayde in hindi


ऐप पर पढ़ें

Best Exercises for weight loss: आज बढ़ता मोटापा ज्यादातर लोगों के लिए एक बड़ी समस्या बनकर उभर रहा है। इस समस्या से निजात पाने के लिए लोग डाइटिंग से लेकर जिम में एक्सरसाइज और योग तक का सहारा ले रहे हैं। बावजूद इसके समस्या जस की तस बनी रहती है। अगर आप भी बढ़ते मोटापे से परेशान हैं और जल्द वेट लॉस करने के उपाय ढ़ंढ रहे हैं तो जंपिंग जैक आपकी मदद कर सकता है। जी हां, जंपिंग जैक ऐसी ही एक एक्सरसाइज है,जिसे करने से पूरे शरीर का व्यायाम होता है। इसे आमतौर पर किसी भी तरह के व्यायाम को करने से पहले वॉर्मअप के लिए किया जा सकता है। जंपिंग जैक करने से न सिर्फ शरीर की सारी मांसपेशियां ठीक तरह से काम करती हैं बल्कि व्यक्ति का मूड फ्रेश बना रहने के साथ तनाव भी कम होता है। आइए जानते हैं जंपिंग जैक एक्सरसाइज को करने का क्या है सही तरीका। 

जंपिंग जैक करने का सही तरीका-

जंपिंग जैक एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े होकर ऊपर की ओर उछले और अपने हाथों को भी ऊपर उठाएं। ऐसा करते हुए अपने पैरों को भी फैला लें। जब आप नीचे आएं,तो सामान्य स्थिति में नीचे आएं। इस व्यायाम को दो से तीन मिनट तक दोहराएं।

जंपिंग जैक एक्सरसाइज करने से मिलने वाले फायदे- 

पूरे शरीर का व्यायाम-


जंपिंग जैक एक्सरसाइज करने से पूरे शरीर का व्यायाम हो जाता है। इस व्यायाम को करने के लिए व्यक्ति को बहुत अधिक एनर्जी और पूरे शरीर की मूवमेंट की जरूरत होती है। जिससे उसके सिर से लेकर पैर तक की एक्सरसाइज हो जाती है और व्यक्ति फिट बना रहता है। 

तनाव से निजात-

जंपिंग जैक एक्सरसाइज मूड अच्छा रखने के साथ तनाव कम करने के लिए भी जानी जाती है। जंपिंग जैक एक्सरसाइज को करने से एंडोर्फिंस हॉर्मोन का सिक्रीशन होता है, जिससे व्यक्ति का तनाव दूर होता है। 

वेट लॉस-

देश के ज्यादातर लोगों के लिए समस्या बना हुआ मोटापा भी कम करने के लिए जंपिंग जैक एक्सरसाइज को जाना जाता है। इस एक्सरसाइज को करने से वेट लॉस में भी मदद मिलती है। यह एक्सरसाइज शरीर में कैलोरी कम करने में मदद करती है। वेट लॉस का पहला सीक्रेट है कि आप जितनी कैलोरी लेते हैं, उससे अधिक खर्च करें। जंपिंग जैक की मदद से आपकी अधिक कैलोरी खर्च होगी। अच्छे रिजल्ट पाने के लिए इस एक्सरसाइज के रोजाना 50 के तीन सेट करें। जंपिंग जैक एक्सरसाइज करने से वेट लॉस के साथ आपकी जांघ,कूल्हे,बाजु,कंधे भी शेप में आने लगेंगे। 



Source link

Advertisement