Connect with us

Blog

शादी के बाद पत्नी के सामने रोने लगा पति, बोला-मैं समलैंगिक हूं, मुझे तलाक दे दो

Published

on

शादी के बाद पत्नी के सामने रोने लगा पति, बोला-मैं समलैंगिक हूं, मुझे तलाक दे दो


ऐप पर पढ़ें

यूपी के फतेहपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक के परिजनों ने बेटे की कमियों को छिपाकर दहेज के लिए शादी करवा दी। लड़का समलैंगिक था। लड़की और उसके घर वालों को जब असलियत पता चली तो पैरों तले से मानो जमीन ही खिसक गई हो। इसके बाद ससुराल वालों ने लड़की को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मारपीट करते हुए लड़की से दहेज लाने की मांग करने लगे। एक दिन समलैंगिक पति ने लड़कियों में रुचि न होने की बात कहकर पत्नी से तलाक मांगा है और बीवी के सामने ही रोने लगा। पत्नी ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ धोखे में रखकर शादी करने और प्रताड़ित किए जाने का मुकदमा दर्ज करा दिया।  

मामला खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली युवती की शादी 29 मई 2021 को शहर के एक युवक के साथ हुई थी। युवती का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति का व्यवहार ठीक नहीं रहा। पत्नी के अनुसार शादी के तुरंत बाद ही उसे एहसास होने लगा कि पति समलैंगिक है या फिर किसी शारीरिक या मानसिक बीमारी ग्रसित है। सास-ससुर को आपबीती बताई तो उन लोगों ने कुछ दिन में सब ठीक होने का भरोसा दिलाया। सास, ससुर और जेठ सभी ने मायके में यह बाद नहीं बताने को कहा। इसके बाद भी कुछ ठीक नहीं हुआ तो ससुराल वालों के सामने विरोध किया, इस पर सास ने उसे पीटा और धमकाया।

कुछ दिनों बाद पति से शादी के बारे में पूछने पर वह रोने लगा और स्वीकार किया कि उसने अपने परिवार और मामा के दबाव में आकर शादी की। बोला, उसे तलाक दे दो, पत्नी में मेरी कोई रुचि नहीं है। यह भी स्वीकारा कि वह समलैंगिक है। आरोप है कि ससुरालियों को यह बात बताने पर सास, ससुर, जेठ ने उसे बेल्ट से पीटा। वह एक सितंबर 2022 को भाई के साथ मायके आ गई। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है, पूरे मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement