Connect with us

Uttarakhand

हल्द्वानी हिंसा में अब तक 5 की मौत, DGP को दिखी साजिश; उत्तराखंड में अलर्ट haldwani violence after madrasa and masjid demolition latest updates-uttarakhand news

Published

on

हल्द्वानी हिंसा में अब तक 5 की मौत, DGP को दिखी साजिश; उत्तराखंड में अलर्ट haldwani violence after madrasa and masjid demolition latest updates-uttarakhand news

Haldwani Violence News Live: उत्तराखंड के हल्द्वानी में भयानक हिंसा हुई है। अवैध तरीके से बने मदरसे और मस्जिद के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में उतरी भीड़ ने जमकर पथराव किया। लोगों ने पुलिसकर्मियों और प्रशासन को निशाना बनाना शुरू कर दिया। जगह-जगह तोड़फोड़ और आगजनी हुई। सैकड़ों पुलिसकर्मियों समेत 300 से ज्यादा लोग घायल हुए तो सुबह तक 6 लोगों की मौत की भी सूचना थी। हालांकि, नैनीताल की डीएम वंदना सिंह ने दो लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। सुबह हल्द्वानी में हर तरफ तबाही के निशान दिखे। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपद्रवियों के खिलाफ सख्त ऐक्शन का आदेश दिया है। राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को हल्द्वानी भेजा गया है। इस बीच पुलिस ने हिंसा में शामिल रहे लोगों के खिलाफ ऐक्शन का आगाज कर दिया है। 

 हालात को संभालने के लिए आसपास के जिलों से फोर्स बुलाई गई है तो सेंट्रल फोर्स की भी तैनाती की गई है। पीएसएसी को भी मोर्चे पर लगाया गया है। डीएम ने दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए हैं। हल्द्वानी शहर में सख्त कर्फ्यू लगा दिय गया है। शहर में अस्पताल और दवा की दुकानों को छोड़कर बाकी सब बंद रखने का आदेश दिया गया है। स्कूल-ऑफिस और बाजार सबकुछ पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। शहर में पेट्रोल पंप तक बंद हैं। हल्द्वानी में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। लोगों को घरों से निकलने से मना किया गया है। यहां हम आपको हल्द्वानी का पल-पल का हाल बताएंगे।

Fri, 09 Feb 2024 02:47 PM

Haldwani News Live: अब तक 5 की मौत

प्रशासन ने पहले 2 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की थी। अब 5 लोगों की मौत की सूचना आ रही है।

Fri, 09 Feb 2024 02:33 PM

Haldwani News Live: DGP ने कहा- हमले के पीछे साजिश

डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा- पुलिस अतिक्रमण हटाने गई थी। जिस तरह उग्र भीड़ ने हमला किया, पेट्रोल बम फेंके, आगजनी की, अवैध हथियारों से फायरिंग की। उससे यही लगा है कि बहुत प्लान्ड तरीके से अंजाम दिया गया है। सबूत एकत्रित करके जो लोग इस दंगे के पीछे थे उनके खिलाफ सख्त ऐक्शन लिया जाएगा। जिस तरह भीड़ वहां थी और जिस तरह की तैयारी थी उसे पीछे कुछ साजिश लगती है, उसकी हम जांच कर रहे हैं।

Fri, 09 Feb 2024 02:31 PM

Haldwani News Live : संदिग्धों और सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर

पुलिस कर्मी सभी संवेदनशील इलाकों में गस्त करने के साथ ही संदिग्ध लोगों की जांच भी कर रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर गड़ाए हुए है।

Fri, 09 Feb 2024 01:57 PM

Haldwani Violence News Live: अतिसंवेदनसशील इलाकों में ड्रोन कमरों से की जा रही निगरानी

हरिद्वार जिले के धनपुरा में फेरुपुर चौकी प्रभारी नवीन चौहान के साथ एलआईयू एसआई नवीन तोमर पुलिस फोर्स के साथ अतिसंवेदनसशील इलाकों में अपनी नजर गड़ाए हुए हैं और ड्रोन कमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। एसओ पथरी रविन्द्र कुमार ने बताया क्षेत्र में अलर्ट किया गया है। सभी जगह पुलिस फोर्स लगाई गई है। 

Fri, 09 Feb 2024 01:40 PM

Haldwani News Live : गांव-गांव घूम रहे पुलिस के आला अफसर

हल्द्वानी में हुए बवाल को देखते एसएसपी की ओर से आदेश के बाद एसपी क्राइम पंकज गैरोला, सीओ निहारिका सेमवाल, एसओ पथरी रविन्द्र कुमार गस्त कर ग्रामीण क्षेत्रों में घूम रहे हैं, साथ ही ग्रामीणों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।  

Fri, 09 Feb 2024 01:26 PM

Haldwani Violence News Live: हल्द्वानी में हुई घटना के बाद हरिद्वार में भी हाई अलर्ट

हल्द्वानी में हुई घटना के बाद हरिद्वार में भी हाई अलर्ट घोषित किया गया है। इसे देखते हुए एसएससी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने मिश्रित आबादी वाले ज्वालापुर क्षेत्र का दौरा किया। अलग-अलग क्षेत्र को सेक्टर और जॉन में बांटा गया है, जहां सीओ की तैनाती की गई है।

Fri, 09 Feb 2024 01:10 PM

Haldwani News Live : सीएम धामी ने दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को हल्द्वानी के बनभूलपुरा की हिंसा में शामिल दंगाइयों और उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

Fri, 09 Feb 2024 12:53 PM

Haldwani Violence News Live: हल्द्वानी के संवेदनशील गांवों में बढ़ाई सुरक्षा

हल्द्वानी में हुए बबाल को देखते एसएसपी के आदेश अनुसार पथरी क्षेत्र के गांव अतिसंवेदनशील धनपुरा, पदार्था, एककड खुर्द, इब्राहिमपुर, नसिरपुर कला, अलावलपुर सहित अन्य कई गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। 

Fri, 09 Feb 2024 12:48 PM

Haldwani Violence News Live: उपद्रवियों की पहचान में जुटी पुलिस

हल्द्वानी में पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज, वीडियो और तस्वीरों में कैद लोगों को पहचान करके उन्हें पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक-एक दोषी की पहचान करके उन पर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है।

Fri, 09 Feb 2024 12:19 PM

Haldwani Violence News Live: हिंसा वाले इलाके में मुख्य सचिव और डीजीपी

मुख्य सचिव और डीजीपी हल्द्वानी के हिंसाग्रस्त इलाके बनभूलपुरा में पहुंचे हैं।

Fri, 09 Feb 2024 11:58 AM

Haldwani Violence News Live: पूरे उत्तराखंड में हाई अलर्ट

हल्द्वानी में हिंसा के बाद पूरे उत्तराखंड में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस को सतर्क किया गया है।

Fri, 09 Feb 2024 11:57 AM

Haldwani Violencरे उत्तराखंड में हाई अलर्ट

Fri, 09 Feb 2024 11:52 AM

Haldwani Violence News: हल्द्वानी में डीजीपी और मुख्य सचिव

हिंसा के बाद हालात का जायजा लेने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अभिनव कुमार और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर एपी अंशुमन हल्द्वानी पहुंचे।

 

Fri, 09 Feb 2024 11:42 AM

Haldwani Violence News Live: उपद्रवियों पर शुरू हुआ ऐक्शन

हल्द्वानी में हिंसा के बाद पुलिस ने केस दर्ज करके उपद्रवियों पर ऐक्शन की शुरुआत कर दी है। उपद्रवियों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है।

Fri, 09 Feb 2024 11:41 AM

Haldwani News Live: लंबे समय से अतिक्रमण के खिलाफ चल रहा अभियान: डीएम वंदना

Haldwani News Live: डीएम नैनीताल ने कहा कि काफी लंबे समय से हल्द्वानी के अंतर्गत सरकारी परिसंपत्तियों को अलग-अलग क्षेत्रों में बचना का, अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान चल रहा है। उसी क्रम में खाली संपत्ति में दो संरचनाएं हैं, जो धार्मिक संरचना के रूप में पंजीकृत नहीं है और न ही कोई मान्यता प्राप्त है। कुछ लोग इस संरचना को मदरसा कहते हैं और कुछ लोग पूर्ण नमाज स्थल कहते हैं। अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत इसको खाली कराया गया था।

Fri, 09 Feb 2024 11:40 AM

Haldwani Violence News: डीजीपी खुद जा रहे हल्द्वानी

हल्द्वानी जाकर खुद हालात का जायजा लेंगे उत्तराखंड के डीजीपी। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भी सुबह उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करके सख्त कार्रवाई का आदेश दिया। 

Fri, 09 Feb 2024 10:03 AM

Haldwani News Live: सीएम पुष्कर धामी ने कहा- होगा सख्त ऐक्शन

हल्द्वानी हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने शुक्रवार सुबह उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पुलिस को अराजक तत्वों से सख़्ती से निपटने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। आगजनी पथराव करने वाले एक-एक दंगाई की पहचान की जा रही है, सौहार्द और शांति बिगाड़ने वाले किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा। 

Fri, 09 Feb 2024 09:29 AM

Haldwani News Live: डीएम ने कहा- किसी को टारगेट नहीं किया गया

नैनीताल की डीएम ने कहा- होई कोर्ट के आदेश के बाद हल्द्वानी में जगह-जगह अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। सभी को नोटिस और सुनवाई के अवसर दिए गए…कुछ ने होई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, कुछ को समय दिया गया, जबकि कुछ को समय नहीं दिया गया। जहां समय नहीं दिया गया वहां पीडब्ल्यूडी और नगर निगम की ओर से डिमोलिशन अभियान चलाया गया। 

Fri, 09 Feb 2024 09:00 AM

Haldwani News: देहरादून, उधमसिंहनगर-हरिद्वार जिले में भी हाई अलर्ट, खुफिया एजेंसियां सक्रिय

Haldwani News Live: नैनीताल जिले में हल्द्वानी के बाद देहरादून, उधमसिंहनगर और हरिद्वार जिले में भी पुलिस भी हाई अलर्ट मोड पर आ गई है। जिले में किसी भी अप्रिय घटना पर नजर रखने के लिए खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गईं हैं। 

Fri, 09 Feb 2024 08:30 AM

Haldwani News Live: मोबाइल इंटरनेट पर बैन

हलद्वानी के बनभूलपुरा में हिंसा के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement