Connect with us

Uttarakhand

5 लाख की चोरी का आरोपी 4 साल बाद गिरफ्तार, 50 हजार का था इनाम

Published

on

5 लाख की चोरी का आरोपी 4 साल बाद गिरफ्तार, 50 हजार का था इनाम

देहरादून : डोईवाला में बैंक से पैसे निकालकर घर जा रहे व्यक्ति के पांच लाख रुपये से भरे बैग की चोरी के मामले में पुलिस ने चार साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रवि ग्वाला पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। दून पुलिस ने उसे पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले से गिरफ्तार किया है। ट्रांजिट रिमांड पर उसे देहरादून लाया गया है।

भाई के साथ मिलकर की थी पांच लाख रुपये की चोरी

पुलिस के मुताबिक, 12 सितंबर 2022 को नव ज्योति विहार, डोईवाला निवासी लाखन सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह बैंक से पांच लाख रुपये निकालकर घर जा रहे थे। इस दौरान सब्जी खरीदने के लिए रुकने पर अज्ञात चोर उनका रुपयों से भरा बैग चोरी कर ले गए थे। शिकायत के आधार पर कोतवाली डोईवाला में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी मंजीत ग्वाला को चोरी की गई रकम के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज की जांच में उसके भाई रवि ग्वाला की संलिप्तता भी सामने आई थी। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

ठिकाने बदलकर पुलिस को दे रहा था चकमा

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने के लिए रवि ग्वाला लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। लंबे समय तक फरार रहने के कारण एसएसपी देहरादून ने उस पर 25 हजार रुपये और आईजी गढ़वाल रेंज ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली डोईवाला और एसओजी ग्रामीण की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की तलाश की। इस दौरान उसके पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में छिपे होने की जानकारी मिली।

पश्चिम बंगाल से आरोपी को किया गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस टीम पश्चिम बंगाल पहुंची और 18 अक्टूबर 2026 को ग्राम फाटापुकर, थाना राजगंज क्षेत्र से रवि ग्वाला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को स्थानीय न्यायालय में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया गया। पुलिस के मुताबिक, चार साल से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली डोईवाला और एसओजी ग्रामीण की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement