Connect with us

Uttarakhand

 हल्द्वानी पुलिस और एसओजी टीम को मिली बड़ी सफलता, 60 लाख की स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

Published

on

 हल्द्वानी पुलिस और एसओजी टीम को मिली बड़ी सफलता, 60 लाख की स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

हल्द्वानी: पुलिस और एसओजी टीम को नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक महिला को 203 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया. बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है. हल्द्वानी-रुद्रपुर रोड स्थित बेलबाबा मंदिर के पास सघन चेकिंग अभियान के दौरान ये कार्रवाई की गई.

हल्द्वानी में स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार 

दरअसल, हल्द्वानी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम हल्द्वानी-रुद्रपुर रोड स्थित बेलबाबा मंदिर के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध महिला की तलाशी ली जिसके पास से 203 ग्राम स्मैक बरामद हुई. जिसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया. बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी जा रही है.

जांच में सामने आए तस्करी के तार

पूछताछ में महिला ने अपना नाम कनिका बताया, जो उधम सिंह नगर के ट्रांजिट कैंप की निवासी है. उसने खुलासा किया कि वह बिलासपुर से स्मैक लेकर आई थी और हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में सप्लाई करने वाली थी. इसके अलावा, उसने पहले भी इस तरह की सप्लाई करने की बात कबूल की. फिलहाल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस अन्य तस्करों की तलाश में जुटी

इसके साथ ही पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुट गई है। अधिकारियों के अनुसार, बिलासपुर और बनभूलपुरा के संभावित तस्करों को चिन्हित किया जा रहा है. लगातार कार्रवाई के जरिए इस पूरे गिरोह का खुलासा करने की कोशिश की जा रही है.

 



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement