Connect with us

Uttarakhand

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं, कहा – ये केवल रंगों का नहीं, सांस्कृतिक चेतना का पर्व

Published

on

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं, कहा – ये केवल रंगों का नहीं, सांस्कृतिक चेतना का पर्व


देहरादून: पूरे देश में होली का त्योहार हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर लोग आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को इस पावन पर्व की हार्दिक बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों और उत्सव का प्रतीक नहीं है, बल्कि ये हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और सामाजिक एकता का उत्सव भी है।

होली का पर्व सांस्कृतिक मूल्यों को जोड़े रखता है: सीएम धामी

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में उल्लेख किया कि होली समाज में समरसता, भाईचारे और आपसी विश्वास को मजबूत करने का अवसर प्रदान करती है। सीएम ने कहा कि होली का पर्व लोकसंस्कृति, शास्त्रीय संगीत परंपरा और आध्यात्मिक चेतना की सजीव अभिव्यक्ति है, जो हमें अपने सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़े रखता है।

उन्होंने कामना की कि यह रंगों का पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए तथा प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement