Connect with us

Uttarakhand

सीएम धामी के जन्मदिन पर यमुनोत्री मंदिर में हुई पूजा, पीएम मोदी ने भी दी शुभकामनाएं

Published

on

सीएम धामी के जन्मदिन पर यमुनोत्री मंदिर में हुई पूजा, पीएम मोदी ने भी दी शुभकामनाएं

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर 16 सितंबर को यमुनोत्री धाम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। बड़कोट क्षेत्र में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में यमुनोत्री धाम के रावल पुरुषोत्तम उनियाल सहित मंदिर के अन्य पुजारियों ने विधिवत पूजा संपन्न कराई।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई। पुजारियों ने उनके स्वस्थ और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के मौके पर यमुनोत्री धाम में यह धार्मिक आयोजन किया गया।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घायु की कामना की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र और समाज के हित में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के माध्यम से मुख्यमंत्री के जीवन में यश और गौरव बढ़े। उन्होंने सीएम धामी के अनुभव, समर्पण और दूरदर्शिता की सराहना करते हुए राज्य के लगातार प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ने की कामना भी की।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement