Connect with us

Uttarakhand

सिक्किम के राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम, गंगटोक के लोक भवन में ली शपथ

Published

on

सिक्किम के राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम, गंगटोक के लोक भवन में ली शपथ

 देहरादून। सिक्किम को नया राज्यपाल मिल गया है। दुष्यंत कुमार गौतम ने सोमवारको गंगटोक स्थित लोक भवन में राज्यपाल पद की शपथ ली। सिक्किम हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ए. मुहम्मद मुस्ताक ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग समेत राज्य सरकार के मंत्री, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही दुष्यंत कुमार गौतम ने सिक्किम के संवैधानिक प्रमुख के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल ली है।

लोक भवन में आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह

सिक्किम की राजधानी गंगटोक स्थित लोक भवन में सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सिक्किम हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ए. मुहम्मद मुस्ताक ने दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण से एक दिन पहले, रविवार को गौतम गंगटोक के बुरतुक हेलीपैड पहुंचे थे, जहां राज्य के वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।समारोह में मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, सिक्किम विधानसभा की उपाध्यक्ष राजकुमारी थापा, मंत्रिपरिषद के सदस्य, विधायक, गंगटोक नगर निगम के प्रतिनिधि, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

भाजपा संगठन से राज्यसभा तक का सफर

दुष्यंत कुमार गौतम भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने दिल्ली नगर निगम में पार्षद के रूप में काम किया और राज्यसभा सदस्य की जिम्मेदारी भी निभाई। अब सिक्किम के राज्यपाल के रूप में उन्होंने नई संवैधानिक जिम्मेदारी संभाली है।

 



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement