Connect with us

Uttarakhand

वीकेंड पर दून पुलिस की नाईट स्ट्राइक, शराब पीकर वाहन चलाने पर 24 को कराई हवालात की सैर

Published

on

वीकेंड पर दून पुलिस की नाईट स्ट्राइक, शराब पीकर वाहन चलाने पर 24 को कराई हवालात की सैर

देहरादून : वीकेंड पर दून पुलिस ने नाईट स्ट्राइक की। देर रात तक पुलिस शहरभर में वाहनों और लोगों की चेकिंग करती रही। इस दौरान शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की। शनिवार रात शराब पीकर वाहन चलाने वाले 24 लोगों को दून पुलिस ने हवालात की सैर करवाई है।

वीकेंड पर दून पुलिस की नाईट स्ट्राइक

शनिवार रात देहरादून में पुलिस द्वारा रात्रि में घूम रहे सभी वाहनों और व्यक्तियों की सघन चेकिंग सुनिश्चित की गई। इस दौरान पुलिस टीमो द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 24 वाहन चालकों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया तथा यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर कई थार वाहनो सहित कुल 68 वाहनों को सीज किया गया। इसके साथ 77 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर 46000- का जुर्माना वसूला गया।

शराब पीकर वाहन चलाने पर 24 को कराई हवालात की सैर

बता दें कि 62 वाहन चालकों के मां0 न्यायालय के चालान किये गए। इस अभियान के दौरान रायपुर पुलिस द्वारा रात्रि में पब, बार और रेस्टोरेंट की चैकिंग के दौरान थाना रायपुर क्षेत्रान्तर्गत मैगी पॉइंट के पास एक होटल में बिना लाइसेंस में लोगों को शराब पिलाने वाले रेस्टोरेंट स्वामी प्रदीप सोलंकी पुत्र कुंवर सिंह निवासी रायपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना रायपुर पर मु0अ0सं0- 153/26, धारा-  60/68 आबकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।

इस दौरान देर रात्रि में घूम रहे 1252 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा चेक कर उनसे मौके पर पूछताछ करते हुए उनके सत्यापन की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही अलग-अलग थाना क्षेत्र में 109 संदिग्ध व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर कुल 29500 का जुर्माना वसूला गया, इसके अतिरिक्त 16 संदिग्धों को 172 bnss में हिरासत में लेते हुए थानों पर लाया गया।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement