Connect with us

Uttarakhand

रेलवे स्टेशन पर जाम से मिलेगी राहत, ऑटो-ई-रिक्शा के लिए बनेगा होल्डिंग एरिया

Published

on

रेलवे स्टेशन पर जाम से मिलेगी राहत, ऑटो-ई-रिक्शा के लिए बनेगा होल्डिंग एरिया

हरिद्वार :  हरिद्वार रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा की बेतरतीब पार्किंग से लगने वाले जाम को खत्म करने के लिए प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर सोमवार को अधिकारियों ने स्टेशन क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया।

रेलवे स्टेशन पर जाम से मिलेगी राहत

नगर मजिस्ट्रेट हरगिरि ने कहा कि स्टेशन के सामने यातायात को व्यवस्थित करने के लिए होल्डिंग एरिया और पिक-अप-ड्रॉप की व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाएगा। उनका कहना है कि यात्रियों को परेशानी न हो और मुख्य मार्ग पर वाहनों की अनावश्यक भीड़ न लगे, इसके लिए मौके के अनुसार व्यावहारिक व्यवस्था तैयार की जाएगी।

ऑटो-ई-रिक्शा के लिए बनेगा होल्डिंग एरिया

वहीं एआरटीओ प्रशासन निखिल शर्मा ने कहा कि ऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा को निर्धारित व्यवस्था के तहत संचालित करने पर जोर दिया जा रहा है। पिक-अप क्षेत्र में सीमित वाहनों को ही प्रवेश देने और बाकी वाहनों को होल्डिंग एरिया में रखने की योजना है। 29 सितंबर को यूनियन पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। सुझावों के बाद अंतिम कार्ययोजना तैयार की जाएगी।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement