Connect with us

Uttarakhand

रुद्रप्रयाग बजीरा जिला पंचायत सीट पर भाजपा ने मारी बाजी, बुटोला ने बुटोला को हराया

Published

on





रुद्रप्रयाग: 20 नवंबर को प्रदेश भर में त्रिस्तरीय पंचायत की रिक्त सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ।  जिसके आज परिणाम सामने आ गए हैं। उपचुनाव में रुद्रप्रयाग जिला पंचायत सदस्य की सीट बजीरा वार्ड पर भाजपा ने जीत हासिल कर दी है।

बजीरा जिला पंचायत सीट पर भाजपा की उम्मीदवार नीता बुटोला की जीत

रुद्रप्रयाग जनपद के जखोली विकासखंड के अंतर्गत बजीरा जिला पंचायत वार्ड संख्या आठ की रिक्त जिला पंचायत सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी नीता बुटोला ने बड़ी जीत हासिल की। नीता बुटोला ने कांग्रेस समर्थित नीलम बुटोला को 1111 मतों के बड़े अंतर से हराया। नीता बुटोला को 2532 मत, जबकि नीलम बुटोला को 1421 मत प्राप्त हुए।

भाजपा के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष में अब स्पष्ट बहुमत

इससे पहले भी ये सीट भाजपा के ही खेमे में थी लेकिन यहाँ की जिला पंचयत सदस्य का आकस्मिक निधन होने के बाद इस सीट पर उपचुनाव करवाना पड़ा। रुद्रप्रयाग जिला पंचायत अध्यक्ष के नजरिए से भी ये सीट बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही थी। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों को ही 09 – 09 सदस्यों का समर्थन मिला था। अब बजीरा वार्ड की सीट जीतने के बाद भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है।





Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement