Uttarakhand
राशन में ‘कीड़े’ का वीडियो वायरल, डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन !
हरिद्वार : सरकारी राशन में कथित तौर पर कीड़े मिलने का वीडियो वायरल होते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जिलाधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
राशन में ‘कीड़े’ का वीडियो वायरल
हरिद्वार के बहादराबाद ब्लॉक के मिस्सपुर गांव का पूरा मामला है। जहां सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से वितरित किए गए चावल की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में चावल में कीड़े दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।
डीएम मयूर दीक्षित ने दिए जांच के आदेश
मामला जिलाधिकारी मयूर दीक्षित तक पहुंचते ही उन्होंने तुरंत जांच के आदेश जारी कर दिए। डीएम ने साफ शब्दों में कहा है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, चाहे राशन डीलर हो या विभागीय अधिकारी, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर जांच के लिए विशेष टीम भेज दी गई है।
वहीं जिला पूर्ति विभाग को उन राशन दुकानों पर भी सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। जहां वितरण में अनियमितता या लापरवाही की शिकायतें मिल रही हैं। अब सबकी निगाहें जांच रिपोर्ट और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।
