Connect with us

Uttarakhand

रामनगर में भीषण सड़क हादसा, दो डॉक्टर गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर किया रेफर

Published

on

रामनगर में भीषण सड़क हादसा, दो डॉक्टर गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर किया रेफर





नैनीताल जिले के रामनगर में सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे 309 पर रामनगर से आगे रिंगोड़ा पर एक कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में दो डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

रामनगर में रिंगोड़ा के पास भीषण सड़क हादसा

नेशनल हाईवे 309 पर रामनगर से आगे रिंगोड़ा पर कार और पिकअप वाहन की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

दोनों घायल बताए जा रहे हैं डॉक्टर 

मिली जानकारी के मुताबिक कार गर्जिया की ओर जा रही थी इसी दौरान रास्ते में वो हादसे की शिकार हो गई। इस हादसे में घायल युवक और युवती की पहचान रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में एनेस्थेजिया विभाग के PGJR सेकंड ईयर के छात्र-छात्रा डॉ. प्रस्तुति और डॉ. अभिषेक के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पास में मौजूद बंजी जम्प में कार्यरत कुछ युवाओं ने दोनों की मदद की और उन्हें निजी वाहन से रामदत्त संयुक्त अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

सुबह सात बजे की बताई जा रही है घटना 

रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. तौहिद ने बताया कि ये दुर्घटना सुबह करीब 7 बजे हुई थी और 7:30 बजे दोनों घायलों को अस्पताल लाया गया,उन्होंने बताया कि दोनों घायल डॉक्टर हैं। महिला डॉक्टर डॉ. प्रस्तुति के सिर पर व पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें सिर की हड्डियां तक दिखाई दे रही थीं।

उनके सिर पर टांके लगाकर प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं घायल डॉ. अभिषेक के पैरों और कूल्हे में गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सक डॉ. तौहिद ने बताया कि घायलों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।





Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement