Connect with us

Uttarakhand

रामनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी, चोरी हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत दो 10 हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार

Published

on

रामनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी, चोरी हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत दो 10 हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार

रामनगर : रामनगर कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है,पुलिस ने चोरी किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी बरामद कर लिया है, मामले का खुलासा होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को दो हजार रुपये के इनाम से सम्मानित करने की घोषणा की है।

रामनगर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी

मिली जानकारी के अनुसार बीती 9 मई को रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र से अज्ञात चोरों द्वारा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में भवानीपुर निवासी बृजमोहन पुत्र कृपाल सिंह ने रामनगर कोतवाली में तहरीर देकर वाहन चोरी होने की सूचना दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी,मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर कोतवाल सुशील कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

चोरी हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत दो बदमाश गिरफ्तार

पीरूमदारा चौकी इंचार्ज वीरेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटना स्थल और आसपास लगे करीब 70 से 80 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली,जांच के दौरान पुलिस को दो संदिग्ध व्यक्ति चोरी किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को ले जाते हुए दिखाई दिए, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने अतीक पुत्र हफीज निवासी फरीदनगर वार्ड नंबर-7 थाना ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद तथा सद्दाम पुत्र लड्डन शाह निवासी फरीदनगर वार्ड नंबर-7 थाना ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया,पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किया गया ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बरामद कर लिया।

10-10 हजार रुपये के इनामी बदमाश हैं दोनों 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी 10-10 हजार रुपये के इनामी बदमाश हैं। उन्होंने कहा कि रामनगर पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है और किसी भी सूरत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement