Connect with us

Uttarakhand

राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर टिहरी में हुई बैठक, जनपद मुख्यालय सहित सभी तहसीलों में होंगे कार्यक्रम

Published

on

राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर टिहरी में हुई बैठक, जनपद मुख्यालय सहित सभी तहसीलों में होंगे कार्यक्रम

टिहरी : राज्य स्थापना दिवस को भव्य एवं उत्साहपूर्वक मनाए जाने को लेकर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में शनिवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में 09 नवम्बर को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ ही संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
‎
‎जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद मुख्यालय सहित सभी तहसीलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम स्थलों पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने श्रम विभाग को कार्यक्रम के दौरान पात्र श्रमिकों को श्रमिक किट वितरित करने के निर्देश दिए।
‎
‎बैठक में तय किया गया कि सभी तहसील स्तर पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को निमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया जाएगा तथा प्रातः 11 बजे आयोजित कार्यक्रमों में उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए संबंधित उपजिलाधिकारियों से जनपद के आंदोलनकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा गया।
‎
‎शिक्षा विभाग द्वारा 06 नवम्बर को विभिन्न स्थानों पर प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके साथ ही राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्लोगन एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 09 नवम्बर को आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं, 06 एवं 07 नवम्बर को युवा महोत्सव का आयोजन भी किया जाएगा।
‎
‎जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रमों की तैयारियां समय से पूर्ण करने तथा आयोजन स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस उत्तराखंड की स्थापना के संघर्ष, राज्य आंदोलनकारियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यक्रमों में जनसहभागिता सुनिश्चित करते हुए राज्य की लोक संस्कृति, परंपराओं एवं उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया जाए।
‎



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement