Connect with us

Uttarakhand

मोरी के पवाणी गांव में आग का तांडव, कई मकान धधके, सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी

Published

on

मोरी के पवाणी गांव में आग का तांडव, कई मकान धधके, सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी

उत्तरकाशी : उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र के पवाणी गांव में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। शाम करीब 5 बजे आवासीय भवनों में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में तीन से चार मकान आने की सूचना है, जिससे कई परिवारों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सिलेंडर में विस्फोट के बाद आग लगने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गांव में पांच से सात सिलेंडर ब्लास्ट हुए हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

तहसीलदार सुंदर सिंह चौहान के मुताबिक, आग से तीन से चार परिवार प्रभावित होने की आशंका है। सूचना मिलते ही फायर सर्विस, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

हालांकि, गांव में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी जुटाने में परेशानी आ रही है। फिलहाल इस अग्निकांड में जान-माल के बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है, लेकिन नुकसान और जनहानि को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement