Connect with us

Uttarakhand

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के दो पदों से दिया इस्तीफा

Published

on

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के दो पदों से दिया इस्तीफा

देहरादून : UKSSSC की वर्ष 2016 की VPDO परीक्षा में कथित गड़बड़ियों से जुड़े मामले में ED की कार्रवाई के बाद उत्तराखंड की राजनीति में हलचल मच गई है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के तत्कालीन ओएसडी और पीए रहे चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर छापेमारी में भारी मात्रा में नकदी, सोने के सिक्के, चेन और महंगी घड़ियां बरामद होने की बात सामने आई है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के दो पदों से दिया इस्तीफा

इस कार्रवाई के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य और प्रदेश कांग्रेस के स्थायी आमंत्रित सदस्य पद से इस्तीफा देने की बात कही है। हरीश रावत ने कहा कि नियुक्तियों और परीक्षाओं में गड़बड़ी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

प्रदेश के लोगों से मांगी माफी

उन्होंने कहा कि अगर जाने-अनजाने उनसे कोई ऐसी चूक हुई हो, जिससे राज्य के युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचा हो, तो वह इसके लिए राज्य की जनता से क्षमा चाहते हैं।  उन्होंने ये भी अपील की कि अगर किसी के पास नियुक्तियों के मामलों में उनके हस्तक्षेप या संलिप्तता के कोई प्रमाण हों, तो उन्हें सीबीआई, ED या राज्य पुलिस को सौंपा जाए।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement