Connect with us

Uttarakhand

पीएम मोदी ने की ऊर्जा संसाधनों की बचत की अपील, सीएम धामी बोले- ये हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व

Published

on

पीएम मोदी ने की ऊर्जा संसाधनों की बचत की अपील, सीएम धामी बोले- ये हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए ऊर्जा संसाधनों की बचत हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की देशवासियों से की गई अपील केवल आर्थिक बचत के लिए नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

पीएम मोदी ने की ऊर्जा संसाधनों की बचत की अपील

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक परिस्थितियों के बीच प्रधानमंत्री ने देशवासियों से ऊर्जा संरक्षण और सामूहिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने लोगों से जहां संभव हो वहां वर्क फ्रॉम होम अपनाने, कार पूलिंग को बढ़ावा देने और पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने जैसे कदम उठाने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि छोटे-छोटे सामूहिक प्रयास देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग, अनावश्यक यात्रा से बचने और ईंधन बचत को जनआंदोलन बनाने की भी अपील की।

सीएम धामी बोले- ये हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर हम सभी अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए अनावश्यक विदेश यात्रा को टालना, स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देना, पेट्रोल डीजल की खपत कम करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करना, ऊर्जा की बचत करना, एक साल के लिए स्वर्ण आभूषणों की खरीद से बचना, खेती में रासायनिक उर्वरक की बजाय प्राकृतिक खाद का इस्तेमाल करना और खाद्य तेल का संयमित उपयोग करना जैसे छोटे छोटे संकल्प लें, तो देश की अर्थव्यवस्था में ये हमारा महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।

देवभूमि के नागरिक हमेशा राष्ट्र हित में अग्रणी

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि के नागरिक हमेशा राष्ट्र हित में अग्रणी रहे हैं। वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प तभी सफल होगा जब हर नागरिक अपने स्तर पर योगदान दे। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य की जनता प्रधानमंत्री जी के आह्वान को जन आंदोलन का रूप देगी। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और सभी नागरिकों की सहभागिता से ये संकल्प और अधिक मजबूत होगा।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement