Connect with us

Uttarakhand

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बाबा रामदेव ने गिनाईं उपलब्धियां, बोले भारत का यश और गौरव पूरी दुनिया में बढ़ा

Published

on

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बाबा रामदेव ने गिनाईं उपलब्धियां, बोले भारत का यश और गौरव पूरी दुनिया में बढ़ा

हरिद्वार :  करोड़ों देशवासी श्रद्धेय नरेंद्र मोदी जी को उनके जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। लोग अपने घरों, मंदिरों और छतों पर दीप जलाकर उनकी दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना कर रहे हैं। बाबा रामदेव ने कहा कि देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है, जो योग, आयुर्वेद, सनातन और राष्ट्रधर्म को गौरव देता है और गरीब से लेकर मध्यम वर्ग तक के कल्याण के साथ भारत को समृद्धि के शिखर तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने धारा 370 हटाने, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, विकसित भारत के संकल्प और दुनिया में भारत के बढ़े सम्मान को प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों में गिनाया। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में भारतीय होने पर गर्व की अनुभूति होती है और प्रधानमंत्री मोदी को मिले अंतरराष्ट्रीय सम्मान भी भारत के बढ़ते प्रभाव को दर्शाते हैं।

बाबा रामदेव ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में नल से जल, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत अभियान और गरीबों को आवास जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि करीब 56 करोड़ नल कनेक्शन, करीब 80 करोड़ लोगों के लिए खाद्य सुरक्षा, आयुष्मान भारत के तहत करीब 44 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य सुविधा, करीब 12 करोड़ शौचालय और करीब 4 करोड़ गरीब परिवारों को घर उपलब्ध कराना बड़ी उपलब्धियां हैं। उन्होंने देश में बढ़ी सड़क, हाईवे, हवाई अड्डों और अन्य बुनियादी ढांचे की सुविधाओं का भी उल्लेख किया। हरिद्वार से दिल्ली की यात्रा का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जहां पहले छह से आठ घंटे तक लग जाते थे, वहीं अब करीब ढाई घंटे में सफर पूरा हो जाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और राष्ट्रसेवा के लिए मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हर देशवासी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement