Connect with us

Uttarakhand

पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना, मैदानी इलाकों में भी ठंड ने दी दस्तक l

Published

on

पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना, मैदानी इलाकों में भी ठंड ने दी दस्तक l


मौसम विभाग का पूर्वानुमान — उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और देहरादून में हल्की बारिश की संभावना, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हो सकती है बर्फबारी।देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश के पहाड़ी जिलों में आज हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और देहरादून में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पर्वतीय इलाकों में मौसम का असर अब मैदानी जिलों तक पहुंचने लगा है। देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और धीरे-धीरे ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है।

हालांकि विभाग का अनुमान है कि 23 से 27 अक्टूबर के बीच प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा।

बता दें कि बीते महीनों में लगातार हुई बारिश ने राज्य के कई इलाकों में जनजीवन को प्रभावित किया था। भारी बारिश के चलते कई संपर्क मार्ग भूस्खलन और मलबा गिरने से बाधित रहे, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष मानसून 26 सितंबर को उत्तराखंड से पूरी तरह विदा हो गया था। इस बार मानसून सीजन में 2024 में औसतन 9 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। राज्य के 69 प्रतिशत क्षेत्रों में सामान्य, 23 प्रतिशत क्षेत्रों में सामान्य से अधिक, और 8 प्रतिशत क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश हुई।

📊 बारिश के आंकड़े:

  • इस मानसून सीजन कुल 22% अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई।

  • बागेश्वर जिले में सामान्य से 241% अधिक बारिश हुई।

  • टिहरी गढ़वाल में 58% अधिक, और हरिद्वार में 55% अधिक बारिश दर्ज की गई।

  • वहीं, पौड़ी गढ़वाल में सामान्य से 30% कम, और चंपावत में 7% कम बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे पहाड़ी क्षेत्रों में सफर करने से पहले मौसम की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement