Connect with us

Uttarakhand

नैनीताल में दो घंटे तक केबल कार में फंसे रहे यात्री, SDRF की टीम ने किया सकुशल रेस्क्यू

Published

on

नैनीताल में दो घंटे तक केबल कार में फंसे रहे यात्री, SDRF की टीम ने किया सकुशल रेस्क्यू

नैनीताल : नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (एसडीआरफ) भारत सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों के अनुपालन में मुख्यालय राष्ट्रीय आपदा मोचन बल ( SDRF ) नई दिल्ली द्वारा देश के विभिन्न रोपवे में संयुक्त मॉक अभ्यास किया गया। इस दौरान केबल कार में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू किया गया।

नैनीताल में दो घंटे तक केबल कार में फंसे रहे यात्री

नैनीताल में दो घंटे तक केबल कार में यात्री फंसे रहे। दरअसल उत्तराखण्ड राज्य में स्थापित नैनीताल रोपवे में 15 वीं वाहिनी , राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के निर्देशन में संयुक्त मॉक अभ्यास के दौरान भारत सरकार के निर्देशों पर एसडीआरएफ की टीम ने रोपवे में मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान केबल कार को तकरीबन 2 घन्टे तक हवा में लटकाने के बाद उसमें फंसे यात्रियों को रस्सियों के सहारे सकुशल रेस्क्यू कर जमीन पर लाया गया।

मॉक ड्रिल के दौरान 2 घंटे तक बंद रहा रोपवे

मॉक ड्रिल के दौरान 2 घंटे तक रोपवे को पर्यटकों के लिए बंद रखा गया। कमांडर राजेश जोशी ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य तकनीकी खराबी के दौरान हवा में लटकते पर्यटकों को रस्सीयो के सहारे सुरक्षित निकालने रेस्कूयों किया जाता है पर्यटकों की बढ़ती संख्या देखते हुए नैनीताल में प्रत्येक वर्ष रोप की सुरक्षा की जांच करने के लिए मॉकड्रिल की जाती है।

ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी के चलते पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। और इस मूहिम में एसडीआरएफ एनडीआरफ दमकल विभाग और स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर अनिरुद्ध गंगोला ने अपना सहयोग दिया

 



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement