Connect with us

Uttarakhand

नैनीताल पुलिस का बड़ा खुलासा, 6.80 करोड़ की ठगी करने वाला गिरोह का पर्दाफाश

Published

on

नैनीताल पुलिस का बड़ा खुलासा, 6.80 करोड़ की ठगी करने वाला गिरोह का पर्दाफाश





HALDWANI: नैनीताल जिले के हल्द्वानी में अधिक ब्याज और सरकारी गारंटी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का नैनीताल पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो मुख्य आरोपियों को लालकुआं से गिरफ्तार किया है.

ढाई साल से फरार चल रहे आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

दरअसल, इस मामले का खुलासा खुद एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टीसी ने प्रेस वार्ता में किया. उन्होंने बताया कि रामनगर कोतवाली में 13 जून 2023 को ठगी का मुकदमा दर्ज हुआ था. पीड़ित की शिकायत पर जांच शुरू की गई, जिसमें संस्था खोलकर निवेश के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया.

आरोपियों पर करोड़ों की ठगी के आरोप में है मुकदमा दर्ज 

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने वर्ष 2017 में “देवभूमि बहुउद्देशीय स्वायत्त सहकारिता” के नाम से हल्द्वानी और रामनगर में कार्यालय खोलकर उत्तराखंड सरकार से पंजीकरण का हवाला दिया. इसके जरिए कई जिलों के लोगों से अधिक ब्याज का लालच देकर करीब 6.80 करोड़ रुपये जुटाए गए और बाद में दोनों कार्यालय बंद कर दिए गए.

पुलिस अन्य आरोपियों की भी कर रही तलाश 

लगातार फरारी के बाद पुलिस ने वारंट और कुर्की की कार्रवाई शुरू की. मुखबिर तंत्र की मदद से आखिरकार 4 फरवरी 2026 को हेमचंद पंत और विकास दुर्गापाल को लालकुआं से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के मुताबिक, गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका की जांच जारी है और जल्द और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.





Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement