Connect with us

Uttarakhand

नैनीताल डिस्टिक कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, हल्द्वानी में पुलिस सतर्क

Published

on

नैनीताल डिस्टिक कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, हल्द्वानी में पुलिस सतर्क





नैनीताल डिस्टिक कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मेल द्वारा मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सतर्क हो गई और पुलिस ने जांच शुरू कर दी। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद हल्द्वानी सेशन कोर्ट में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

नैनीताल डिस्टिक कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप

नैनीताल डिस्टिक कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हल्द्वानी में पुलिस अलर्ट मोड पर है। बम स्क्वाड, डॉग स्क्वाड समेत पुलिस की अन्य टीमें पहुंची और कड़ी सुरक्षा के बीच चैकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है।  पुलिस की अन्य टीम में सर्च अभियान में जुटी हुई है।

सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश

सेशन कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी सिटी हल्द्वानी ने कोतवाली निरीक्षक और अन्य अधिकारियों को चप्पे चप्पे पर सीसीटीवी कैमरा और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं। एसपी सिटी ने बार एसोसिएशन के अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की।

उन्होंने कहा सुरक्षा व्यवस्था से किसी तरह का समझौता नहीं होगा। इसके साथ ही सेशन कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की दिशा में मजबूत कदम उठाए जाएंगे। कल बार एसोसिएशन का चुनाव भी होना है इसको लेकर भी पुलिस अधिकारियों ने बार एसोसिएशन के साथ लंबी बातचीत की और चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की बात कही।





Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement