Connect with us

Uttarakhand

नशा तस्करों के विरुद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस, 11.41 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

Published

on

नशा तस्करों के विरुद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस, 11.41 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

देहरादून : नशा तस्करों के खिलाफ देहरादून पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। लगातार नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दून पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

नशा तस्करों के विरुद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस

राजधानी देहरादून में अपराध और नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत डोईवाला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने दो युवकों को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, डोईवाला पुलिस द्वारा 09 मई 2026 को बालकुआंरी चौक लालतप्पड़ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने दो अभियुक्तों को रोककर तलाशी ली, जिनके कब्जे से कुल 11.41 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

11.41 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नितिन पुत्र जयपाल सिंह और अनूप पुत्र गिरीश चंद के रूप में हुई है। पुलिस ने नितिन के पास से 05.45 ग्राम तथा अनूप के पास से 05.96 ग्राम स्मैक बरामद की। दोनों आरोपियों के खिलाफ Doiwala Police द्वारा कोतवाली डोईवाला में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

टैक्सी चालकों और मजदूरों को बेचते थे स्मैक 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे स्वयं भी नशे के आदी हैं और देहरादून तथा डोईवाला क्षेत्र में टैक्सी चालकों और मजदूरों को ऊंचे दामों पर स्मैक बेचते थे। इससे उन्हें मुनाफा होने के साथ-साथ अपने नशे का खर्च भी निकल जाता था। पुलिस अब दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और नशा तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क की भी जांच कर रही है।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement