Uttarakhand
धामी सरकार का ‘SANTULAN’ बजट, 10% बढ़ोतरी के साथ 1.11 लाख करोड़ का प्रावधान
Uttarakhand Budget 2026-27: आज से गैरसैण में उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो चुका है. सत्र के पहले दिन की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण के साथ हुई, जिसके बाद पहले ही दिन मुख्यमंत्री धामी ने आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट सदन में पेश किया.
मुख्यमंत्री धामी ने पेश वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट
मुख्यमंत्री धामी ने सदन में आज 111703.21 करोड़ का बजट पेश किया. ये बजट पिछले वित्तीय वर्ष के बजट से 11.41 फीसदी ज्यादा है. ये बजट उत्तराखंड में अब तक का सबसे बड़ा बजट है. इस बजट में राजस्व व्यय के लिए रखा गया है 64989.44 करोड़, पूंजीगत व्यय के लिए 46713.77 करोड़, पूंजीगत परिवहन के लिए 18152.73 करोड़ का प्रावधान किया गया है.
राजस्व प्राप्ति –
कुल प्राप्तियां 110143.12 करोड़
राजस्व से होने वाली प्राप्ति 67525.77 करोड़
पूंजीगत से होगा प्राप्त 42617.35 करोड़

धामी सरकार ने पेश किया संतुलन बजट
धामी सरकार के वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को संतुलन बजट नाम दिया गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बजट पेश करते समय बताया कि इस बजट में सभी वर्गों का खयाल रखा गया है. इसलिए इस बजट को संतुलन बजट (SANTULAN) नाम दिया गया है.
S- समावेशी विकास
A आत्मनिर्भर
N नई सोच
T तीव्र विकास
U उन्नत गांव और शहर
L लोक सहभागिता
A आर्थिक शक्ति
N न्याय पूर्ण व्यवस्था
बजट में मुख्य योजनाएं और विभागों के लिए प्रावधान
- अटल आयुष्मान में खर्च होगा 600 करोड़
- सक्षम आंगनबाड़ी और पोषण योजना के लिए 598.33 करोड़
- रुपए का किया गया प्रावधान प्रधानमंत्री पोषण मिशन के लिए 149.45 करोड़ का प्रावधान
- सबसे ज्यादा PWD विभाग के लिए बजट में प्रावधान पीडब्ल्यूडी विभाग 2501. 91 करोड़ करेगा खर्च
- नई योजना में सबसे ज्यादा कुंभ के लिए बजट में प्रावधान कुंभ के लिए 1027 करोड़
- पेयजल विभाग के लिए 1827.91 करोड़ के बजट का प्रावधान
- शहरी विकास विभाग के लिए 1401.85 करोड़ का प्रावधान
- ऊर्जा विभाग के लिए 1609.43 करोड़ का प्रावधान
- रिस्पना बिंदाल एलिवेटेड यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए 350 करोड़ का किया गया बजट में प्रावधान
- विकसित भारत की राम जी के लिए लगभग 705.25 करोड़ का प्रावधान
- PMGSY के अंतर्गत 1050 करोड़ रुपए खर्च करने का प्रावधान
