Connect with us

Uttarakhand

धामी मंत्रिमंडल की बैठक समाप्त, 28 प्रस्तावों को मिली मंजूरी…यहाँ पढ़ें सभी फैसले…

Published

on

धामी मंत्रिमंडल की बैठक समाप्त, 28 प्रस्तावों को मिली मंजूरी…यहाँ पढ़ें सभी फैसले…





धामी कैबिनेट बैठक: देहरादून स्थित उत्तराखंड सचिवालय में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। दोपहर करीब 12:30 बजे शुरू हुई इस बैठक में आगामी विधानसभा सत्र को देखते हुए कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की गई। ।

धामी कैबिनेट की अहम बैठक हुई समाप्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित इस कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में 28 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई है, इस कैबिनेट बैठक में वितीय वर्ष 2026-27 के लिए 1.11 लाख करोड़ का बजट अधिकृत कर मुख्यमंत्री को भेजा गया.

इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी 

  1. आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 1.11 लाख करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी, संशोधन हेतु मुख्यमंत्री अधिकृत।
  2. यूआईआईडीबी में 14 नए पद सृजित करने और पदनाम/मानदेय में संशोधन को स्वीकृति।
  3. मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना में 21 अशासकीय अनुदानित महाविद्यालय शामिल किए गए।
  4. स्वामी विवेकानंद उत्तराखंड पुस्तकालय योजना को मंजूरी।
  5. वन विभाग सर्वेक्षक सेवा नियमावली 2010 में संशोधन स्वीकृत।
  6. प्रदेश के 11 नगर निगमों में पर्यावरण अभियंता पद सृजित करने को मंजूरी, संविदा पर भर्ती होगी।
  7. सेब की अत्याधुनिक नर्सरी विकास योजना 2026 स्वीकृत।
  8. मौन पालन नीति 2026 को मंजूरी।
  9. मुख्यमंत्री बाल पोषण अभियान (बाल पालाश योजना) में नई सामग्री शामिल करने का निर्णय।
  10. मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना में संशोधन, अतिरिक्त पौष्टिक खाद्य सामग्री शामिल होगी।
  11. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग का 24वां वार्षिक प्रतिवेदन सदन में रखने को मंजूरी।
  12. जीएसटी अपीलीय अधिकरण की पीठ देहरादून में यथावत, हल्द्वानी में अतिरिक्त पीठ स्थापित होगी।
  13. उत्तराखंड जीएसटी (संशोधन) विधेयक को विधानसभा में पुनः प्रस्तुत करने की स्वीकृति।
  14. सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो को वित्त विभाग के अधीन लाने को मंजूरी।
  15. विश्व बैंक पोषित दक्ष जलापूर्ति कार्यक्रम के क्रियान्वयन को स्वीकृति।
  16. उपचारित जल पुन: उपयोग नीति 2026 को मंजूरी।
  17. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सेवा नियमावली 2026 को स्वीकृति।
  18. चकबंदी अधिष्ठान में बंदोबस्त अधिकारी का एक पद सृजित करने की मंजूरी।
  19. दुकान एवं स्थापन (संशोधन) विधेयक 2026 को पुनः विधानसभा में लाने की स्वीकृति।
  20. समान नागरिक संहिता (संशोधन) विधेयक 2026 को मंजूरी।
  21. स्टोन क्रशर/हॉट मिक्स प्लांट नीति में दूरी मानकों में संशोधन स्वीकृत।
  22. किशोर न्याय अधिनियम के तहत चयन समिति के मानदेय निर्धारण को मंजूरी।
  23. कारागार प्रशासन विभाग में लिपिकीय संवर्ग का पुनर्गठन स्वीकृत।
  24. विकासनगर, काशीपुर और नैनीताल में 3 फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट स्थापित होंगे।
  25. 14 कोर्ट मैनेजर पदों के सृजन को मंजूरी।
  26. पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के लिए स्टीयरिंग कमेटी और PMU गठन स्वीकृत।
  27. उत्तराखंड जन विश्वास (संशोधन) विधेयक 2026 को मंजूरी।
  28. 4 विशेष शिक्षकों की नियमित नियुक्ति को स्वीकृति।

 





Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement