Connect with us

Uttarakhand

दो गुटों में खूनी संघर्ष मामले में नया मोड़, तमंचा लहराते युवक ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Published

on

दो गुटों में खूनी संघर्ष मामले में नया मोड़, तमंचा लहराते युवक ने किया चौंकाने वाला खुलासा





रुड़की (हरिद्वार): उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा एक सनसनीखेज वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसने पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. वायरल वीडियो में एक युवक हाथ में तमंचा लिए सरेआम घूमता नजर आ रहा है, जिसे बाद में कुछ लोगों ने घेर लिया. वीडियो सामने आने के बाद ये मामला और भी गंभीर हो गया है, क्योंकि युवक ने कैमरे के सामने चौंकाने वाला बयान दिया है. फिलहाल पुलिस इस पूरे प्रकरण की बारीकी से जांच में जुटी हुई है.

दो गुटों में खूनी संघर्ष मामले में नया मोड़

दरअसल, ये मामला मंगलौर क्षेत्र के घोसीपुरा गांव का बताया जा रहा है, जहां बीते 7 फरवरी को दो पक्षों के बीच पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष हो गया था. इस हिंसक झड़प में एक ही पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए घायलों को अपने सरकारी वाहन से रुड़की के सरकारी अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था. लेकिन ये विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ था कि इससे जुड़ा एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

वायरल वीडियो ने इस पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक युवक के हाथ में देशी तमंचा है और कुछ लोग उसे चारों ओर से घेरे हुए हैं. बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने जब युवक को पकड़कर उससे पूछताछ की, तो उसने कैमरे के सामने कबूल किया कि उसे ‘दिलशाद’ नाम के व्यक्ति ने ‘सद्दाम’ को गोली मारने की सुपारी देकर भेजा था. वहीं जब ग्रामीणों ने उसे काबू में करने की कोशिश की, तो युवक तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गया. इस वीडियो के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

 वीडियो वायरल होते ही मंगलौर कोतवाली पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है. पुलिस ने पहले ही घायलों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था, लेकिन अब तमंचे वाले वायरल वीडियो को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है. मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में है और उसमें दिख रहे युवक की तलाश की जा रही है. उन्होंने ये भी कहा कि प्रारंभिक जांच में ये बात सामने आई है कि कुछ लोग युवक से जबरदस्ती ऐसा बयान दिलवा रहे हो सकते हैं, फिर भी पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है, ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके.





Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement