Connect with us

Uttarakhand

दून दशहरा होगा भव्य! 181 फीट के रावण का होगा दहन

Published

on

दून दशहरा होगा भव्य! 181 फीट के रावण का होगा दहन

देहरादून। देहरादून में इस बार दशहरे पर कुछ ऐसा होने जा रहा है, जो पहले कभी नहीं देखा गया। परेड ग्राउंड में 181 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा, जो इस साल के आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र बनेगा। दशहरे पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए इस बार प्रवेश व्यवस्था और रूट में भी बदलाव किए गए हैं।बन्नू बिरादरी की ओर से परेड ग्राउंड में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के विशाल पुतले तैयार कर दिए गए हैं। 20 अक्टूबर को दशहरे के अवसर पर पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ रावण दहन किया जाएगा।

121 फीट से बढ़कर 181 फीट का होगा रावण

पिछले साल परेड ग्राउंड में 121 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया था। इस बार इसकी ऊंचाई बढ़ाकर 181 फीट कर दी गई है। वहीं, कुंभकर्ण और मेघनाथ के 70-70 फीट ऊंचे पुतले लगाए गए हैं।  साथ ही मैदान में भव्य लंका भी तैयार की जा रही है, जो आयोजन का एक प्रमुख आकर्षण होगी।

आयोजन पर खर्च होंगे करीब 21 लाख रुपये

दशहरा आयोजन के लिए बन्नू बिरादरी की दशहरा कमेटी की ओर से करीब 21 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पिछले साल इस  आयोजन पर लगभग 16 लाख रुपये खर्च हुए थे। इस बार पुतलों की ऊंचाई बढ़ाने और आयोजन को अधिक भव्य बनाने के लिए तैयारियां की गई हैं।

भीड़ को देखते हुए बदले गए एंट्री रूट

पिछले वर्षों के अनुभव और दर्शकों की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए इस बार परेड ग्राउंड में प्रवेश व्यवस्था में बदलाव किया गया है। आम जनता और शोभायात्रा के लिए अलग-अलग प्रवेश मार्ग निर्धारित करने की तैयारी की गई है, ताकि कार्यक्रम के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और आवाजाही सुचारू रखने में मदद मिल सके। 181 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन, कुंभकर्ण और मेघनाथ के विशाल पुतले और भव्य लंका की झलक इस बार दून के दशहरा आयोजन को खास बनाएगी।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement