Connect with us

Uttarakhand

दिवाली पर ज्योलिंगकांग पहुंचे सेना प्रमुख, जवानों का बढ़ाया हौंसला

Published

on

दिवाली पर ज्योलिंगकांग पहुंचे सेना प्रमुख, जवानों का बढ़ाया हौंसला





थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी आज राज्य के सीमांत जिले के ज्योलिंगकांग पहुंचे। जहां उन्होंने सेना के जवानों का हौसला बढ़ाते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

दिवाली पर ज्योलिंगकांग पहुंचे सेना प्रमुख

दिवाली के त्यौहार पर आज सेना चीन सीमा के पास ज्योलीकांग पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में तैनाती के बीच दीपावली पर्व पर जवान अपने घर-परिवार से दूर हैं। ऐसे में वो उनके साथ दीपावली मनाने यहां पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने जवानों से उच्च हिमालयी क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान आने वाली परेशानियों और अन्य समस्याओं के बारे में भी चर्चा की।

ओम पर्वत क्षेत्र का भी दौरा कर सकते हैं सेना प्रमुख

मिली जानकारी के मुताबिक सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी सोमवार को ओम पर्वत क्षेत्र का भी दौरा कर सकते हैं। बता दें कि सेना प्रमुख शनिवार को पिथौरागढ़ में सैन्य क्षेत्र भड़कटिया पहुंचे थे। जहां उन्होंने सेना के अधिकारियों-जवानों और पूर्व सैन्य कर्मियों के साथ मुलाकात कर बात की।





Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement