Connect with us

Uttarakhand

त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, काशीपुर व बाजपुर में प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

Published

on

त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, काशीपुर व बाजपुर में प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

काशीपुर :  आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने रुद्रपुर, काशीपुर और बाजपुर क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। विभाग की टीम ने कई खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर पनीर, दुग्ध उत्पाद और मिठाइयों के नमूने लिए। वहीं निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की गई।

त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ललित पांडे और काशीपुर-जसपुर-बाजपुर की खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह के संयुक्त नेतृत्व में टीम ने अलग-अलग स्थानों पर खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की। बाजपुर में टीम ने पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। इसके बाद काशीपुर में भी अभियान चलाया गया। टीम ने रामनगर रोड स्थित गुरु अमृतसरी खाद्य प्रतिष्ठान, मोहल्ला अल्ली खां क्षेत्र स्थित बिस्मिल्लाह होटल और शकील स्वीट्स समेत विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

काशीपुर-बाजपुर में प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

निरिक्षण के दौरान दुग्ध पदार्थों और पनीर के नमूने लिए गए। वहीं शकील स्वीट्स से बर्फी का नमूना लिया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों पर साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चालानी कार्रवाई भी की। लिए गए खाद्य नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। त्योहारी सीजन में दूध, पनीर, मावा और मिठाइयों की बढ़ती मांग को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement