Connect with us

Uttarakhand

टिहरी हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, PMNRF से मृतक आश्रितों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान

Published

on

टिहरी हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, PMNRF से मृतक आश्रितों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान

टिहरी : टिहरी गढ़वाल जनपद में हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही हादसे में मारे गए और घायल हुए लोगों के लिए मुआवजे की भी घोषणा की है।

टिहरी हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

टिहरी में गुरूवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। इस हादसे पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक जताया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की गई है।

राज्य सरकार ने भी किया मुआवजे का ऐलान

राज्य सरकार द्वारा भी उत्तराखंड सड़क परिवहन दुर्घटना राहत नियमावली के तहत मृतक आश्रितों को 2-2 लाख रुपये सहायता राशि प्रदान की जाएगी । इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भी मृतक आश्रितों को 3-3 लाख रुपये और गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

सरकार पीड़ित परिवारों के साथ 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस दुखद घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों का समुचित एवं त्वरित उपचार कराया जाए। सीएम धामी ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों से लगातार संपर्क बनाए रखने और उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement