Connect with us

Uttarakhand

टिहरी में स्विफ्ट डिजायर कार और डंपर की भिडंत, 2 लोगों की मौके पर ही मौत

Published

on

टिहरी में स्विफ्ट डिजायर कार और डंपर की भिडंत, 2 लोगों की मौके पर ही मौत

टिहरी गढ़वाल : मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में मालागूंठी के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ऋषिकेश-श्रीनगर मार्ग पर डंपर और स्विफ्ट डिजायर कार की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।

टिहरी में स्विफ्ट डिजायर कार और डंपर की भिडंत

टिहरी में दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक स्विफ्ट डिजायर कार और डंपर की टक्कर हो गई। स्विफ्ट डिजायर कार ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से ऋषिकेश की दिशा में आ रहे एक डंपर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

कार में फंस गए थे चार लोग

हादसे के समय कार में एक पुरुष और तीन महिलाएं सवार थीं। टक्कर के बाद चारों लोग वाहन के अंदर फंस गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही ब्यासी चौकी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। मुख्य आरक्षी मोहन सिंह के नेतृत्व में पहुंची एसडीआरएफ टीम ने पुलिस के साथ मिलकर राहत और बचाव अभियान चलाया। रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला गया।

दो की मौत, दो गंभीर घायल

रेस्क्यू के बाद सभी को तत्काल 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन हादसे में दो लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं, दो अन्य गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। मुनिकीरेती थाना प्रभारी प्रदीप चौहान के अनुसार, हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और दो घायल उपचाराधीन हैं। कार में सवार सभी लोग श्रीनगर गढ़वाल क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement