Connect with us

Uttarakhand

जिला अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कड़ी फटकार

Published

on

जिला अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कड़ी फटकार

पिथौरागढ़ :  पिथौरागढ़ जिलाधिकारी आशीष कुमार भट्टगाई ने मंगलवार देर शाम जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, कर्मचारियों की ड्यूटी और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं में लापरवाही मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई ।जिलाधिकारी ने ईएनएसएम लॉरेंस, सुचित्रा ग्वाल, नर्सिंग ऑफिसर तथा वीर राम, पीआरडी के विरुद्ध नियमानुसार तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं बसंती मेहता से स्पष्टीकरण मांगने को कहा।

जिला अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण

डीएम ने पीएमएस डॉ. डीपी सिंह को अस्पताल की स्वच्छता, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों को रोस्टर के अनुसार स्पष्ट जिम्मेदारी सौंपी जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कर्मचारी अपनी ड्यूटी का निष्ठा एवं समयबद्धता से निर्वहन करें। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की जवाबदेही तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लापरवाही पर लगाई कड़ी फटकार

मरीजों और तीमारदारों से लिया फीडबैक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर उपचार, दवाइयों की उपलब्धता और स्वास्थ्य सुविधाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने चिकित्सकों को मरीजों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने और समय पर आवश्यक उपचार व दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
सड़क हादसे में घायल मरीज का हाल जाना।

सड़क हादसे में घायलों का भी जाना हाल 

जिलाधिकारी ने घाट-पनार राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में घायल होकर जिला अस्पताल में भर्ती मरीज के स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी भी ली। उन्होंने चिकित्सकों को मरीज को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और आवश्यकता के अनुसार सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार, स्वच्छता, मरीजों की सुविधा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं जिला प्रशासन की प्राथमिकता हैं। अस्पताल में किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement