Connect with us

Uttarakhand

जनगणना 2027 की तैयारी तेज, 30 नवंबर तक घर बैठे करें स्व-गणना, 1 दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक

Published

on

जनगणना 2027 की तैयारी तेज, 30 नवंबर तक घर बैठे करें स्व-गणना, 1 दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक

चंपावत : जनगणना 2027 को लेकर चम्पावत जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। जनगणना के दूसरे चरण के तहत जिले में ऑनलाइन स्व-गणना अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए 30 नवंबर अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी मनीष कुमार ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान को व्यापक स्तर पर प्रचारित करने और अधिक से अधिक परिवारों को स्व-गणना से जोड़ने के निर्देश दिए।

चम्पावत में जनगणना 2027 के तहत 16 नवंबर से ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा शुरू हो चुकी है। इसके माध्यम से नागरिक घर बैठे अपने परिवार और सदस्यों का पूरा विवरण आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर दर्ज कर सकते हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों तक इस अभियान की जानकारी पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी एवं अभियान के नोडल अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि विभागवार रोस्टर जारी कर दिया गया है। विकासखंडों, ग्राम पंचायतों और शिक्षण संस्थानों के माध्यम से लोगों को ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है।

स्व-गणना के लिए नागरिकों को आधिकारिक पोर्टल पर मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगिन कर परिवार का विवरण भरना होगा। फॉर्म जमा होने के बाद मिलने वाली स्व-गणना पहचान संख्या यानी एसई आईडी को सुरक्षित रखना अनिवार्य है। घर-घर गणना के दौरान प्रगणक को यह पहचान संख्या दिखानी होगी, ताकि ऑनलाइन दर्ज जानकारी का सत्यापन किया जा सके। वहीं, 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना करेंगे। इसके बाद 5 से 9 जनवरी तक पुनरीक्षण का कार्य किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना में दर्ज व्यक्तिगत जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे 30 नवंबर तक घर बैठे स्व-गणना की सुविधा का लाभ उठाएं और अपने परिवार का सही एवं पूरा विवरण दर्ज करें। जनगणना के आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं और सरकारी नीतियों के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ऐसे में हर परिवार की भागीदारी बेहद जरूरी है।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement