Connect with us

Uttarakhand

गंगोलीहाट तहसील में कम वसूली प्रतिशत डीएम सख्त, एक हफ्ते में ठोस सुधार लाने के निर्देश

Published

on

गंगोलीहाट तहसील में कम वसूली प्रतिशत डीएम सख्त, एक हफ्ते में ठोस सुधार लाने के निर्देश


पिथौरागढ़ जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मासिक स्टाफ बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जनपद के प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ करना, विकास परियोजनाओं की प्रगति सुनिश्चित करना, जनसुविधाओं को समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराना तथा शासन की पारदर्शी नीतियों को प्रभावी रूप से लागू करना था।

गंगोलीहाट तहसील में कम वसूली प्रतिशत डीएम सख्त

बैठक की शुरुआत राजस्व विभाग की समीक्षा से की गई। जिलाधिकारी ने तहसील स्तर पर लंबित वादों की विस्तृत जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि लंबित वादों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। पुराने मामलों में त्वरित तिथि निर्धारित कर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने बड़े बकायेदारों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। तहसीलवार समीक्षा के दौरान गंगोलीहाट तहसील में वसूली प्रतिशत अपेक्षाकृत कम पाए जाने पर संबंधित तहसीलदार को एक सप्ताह के भीतर ठोस प्रगति सुनिश्चित करने को कहा गया।

एक हफ्ते में ठोस सुधार लाने के निर्देश

बड़े बकायेदारों की सूची तैयार जिलाधिकारी ने समन तामील, वारंट, आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) और कुर्की आदेशों की विस्तृत समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि न्यायालयीन आदेशों का समयबद्ध अनुपालन शासन की विधिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने शत-प्रतिशत समन तामील सुनिश्चित करने, असफल तामील वाले मामलों में संबंधित अधिकारियों द्वारा खुद मौके पर जाकर कार्रवाई करने तथा जानबूझकर समन प्राप्त करने से बचने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बड़े बकायेदारों की सूची की जाएगी तैयार 

पुलिस एवं राजस्व विभाग के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए वारंट और आरसी तामील को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि समन व वारंट की तामील मात्र औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि न्यायिक व्यवस्था की रीढ़ है।

राजस्व वसूली के संबंध में बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर विशेष वसूली अभियान चलाने, आरसी जारी मामलों में कुर्की, गिरफ्तारी और अन्य वैधानिक कार्यवाहियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने और वसूली प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement