Connect with us

Uttarakhand

खटीमा में सीएम ने सुनी जनसमस्याएं, दिव्यांगों को व्हीलचेयर और महिलाओं को मिली रोजगार की सौगात

Published

on

खटीमा में सीएम ने सुनी जनसमस्याएं, दिव्यांगों को व्हीलचेयर और महिलाओं को मिली रोजगार की सौगात

खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने खटीमा दौरे के दौरान लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे, जहां आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में उन्होंने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर और साइकिल वितरित की, वहीं महिला स्वयं सहायता समूहों को दो फूड वैन उपलब्ध कराकर उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

खटीमा में सीएम धामी ने सुनी जनसमस्याएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक-एक कर लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करने के निर्देश दिए।

दिव्यांगों को व्हीलचेयर और महिलाओं को मिली रोजगार की सौगात

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत भी किया। मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर और साइकिल वितरित करते हुए कहा कि इनसे उनके आवागमन में सुविधा होगी और वे अधिक आत्मनिर्भर जीवन जी सकेंगे। इसके साथ ही उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों को दो आधुनिक फूड वैन सौंपीं। इन वैन में भोजन तैयार करने के लिए आवश्यक किचन की व्यवस्था है, जिससे महिलाएं रोजगार प्राप्त कर अपनी आय बढ़ा सकेंगी और लोगों को स्वच्छ और सस्ता भोजन उपलब्ध करा सकेंगी।

राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कर रही काम

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे और हर जरूरतमंद तक विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचे।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement