Connect with us

Uttarakhand

क्लेमेनटाउन में टेंट हाउस में लगी भीषण आग, 30 हजार लीटर पानी से पाया गया काबू

Published

on

क्लेमेनटाउन में टेंट हाउस में लगी भीषण आग, 30 हजार लीटर पानी से पाया गया काबू


देहरादून: थाना क्लेमेनटाउन क्षेत्र के सुभाष नगर में बीती देर रात एक टेंट हाउस में अचानक आग लग गई. जिसके बाद कुछ ही मिनटों में उसने विकराल रूप धारण कर लिया. इसके चलते मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के रिहायशी इलाकों पर खतरा मंडराने लगा.

देहरादून टेंट हाउस में देर रात लगी भीषण आग 

स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी. सूचना मिलते ही फायर स्टेशन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया. लेकिन, टेंट हाउस में रखा ज्वलनशील सामान आग को बार-बार भड़का रहा था, जिससे हालात बेकाबू हो रहे थे.

दरअसल, ये आग क्लेमेनटाउन के सुभाष नगर, प्रताप मार्ग स्थित एक प्लॉट में लगे नरेन्द्र टेंट हाउस (मालिक – नरेन्द्र कुमार) में लगी थी. यहां बड़ी मात्रा में टेंट, शामियाने का सामान, लकड़ी के फोल्डिंग टेबल, बर्तन, भट्टियां, मैट, रजाई-गद्दे और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी. आग की लपटें तेजी से आसपास के रिहायशी मकानों की ओर बढ़ने लगीं, जिससे बड़े हादसे की आशंका पैदा हो गई.

30 हजार लीटर पानी से पाया गया काबू

आग जब और तेज़ी से भड़कने लगी तो मुख्य फायर स्टेशन के साथ-साथ अन्य स्थानों से भी अतिरिक्त फायर टेंडर मौके पर बुलाए गए. इसके बाद फायर यूनिटों ने चारों ओर से आग को घेरते हुए बुझाने की रणनीति अपनाई. लगातार प्रयासों के बाद लगभग 30 हजार लीटर पानी का उपयोग कर आग पर काबू पाया गया.

नहीं हुई कोई जनहानि, सामान जल कर ख़ाक 

सबसे राहत की बात यह रही कि समय रहते की गई कार्रवाई से आग आसपास के रिहायशी मकानों तक नहीं फैल सकी और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. वहीं, आग लगने से टेंट हाउस में रखा सामान काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गया.

आग के कारणों की हो रही जांच 

फायर स्टेशन ऑफिसर (FSO) किशोर उपाध्याय ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है. लेकिन, वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है और साथ ही आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है.



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement