Uttarakhand
कालिंदी पास क्षेत्र में फंसे 8 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाला, सभी को हेलीकॉप्टर से पहुंचाया हर्षिल
उत्तरकाशी : उत्तरकाशी जनपद के कालिंदी पास क्षेत्र में संचालित रेस्क्यू अभियान आज 8 ट्रेकर्स को सुरक्षित हर्षिल हेलीपैड पहुंचाने के बाद पूर्ण हो गया है।
कालिंदी पास क्षेत्र में फंसे 8 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाला
उत्तरकाशी में मौसम खराब होने के बाद कालिंदी पास क्षेत्र में फंसे सभी ट्रेकर्स को रेस्क्यू कर लिया गया है। रेस्क्यू अभियान के दौरान 28 सितम्बर को 2026 को कालिंदी पास क्षेत्र से 11 ट्रेकर्स/पोर्टर्स को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित हर्षिल हेलीपैड लाया गया। जबकि 29 सितम्बर 2026 को कालिंदी पास क्षेत्र से 08 ट्रेकर्स/पोर्टर्स को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित हर्षिल हेलीपैड लाया गया है।
कालिंदी खाल ट्रैक में रेस्क्यू अभियान जारी
इस प्रकार कालिंदी पास क्षेत्र से कुल 19 ट्रेकर्स/पोर्टर्स को सुरक्षित हर्षिल हेलीपैड लाया गया है। सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, जिसमें सभी का स्वास्थ्य सामान्य पाया गया। जिसके बाद रेस्क्यू अभियान को पूर्ण कर लिया गया है। जबकि कालिंदी खाल ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।
