Connect with us

Uttarakhand

कांवड़ यात्रा सुरक्षा व सुगमता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश

Published

on

कांवड़ यात्रा सुरक्षा व सुगमता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश

हरिद्वार : कांवड़ यात्रा 2026 को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन ने युद्धस्तर पर तैयारियों को तेज कर दिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी मूलभूत सुविधाएं 25 जुलाई तक पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने साफ कहा है कि श्रद्धालुओं की सुविधा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आगामी 30 जुलाई से शुरू हो रही पावन कांवड़ यात्रा को निर्बाध, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समीक्षा के निर्देशों के बाद सभी विभाग सक्रिय हो गए हैं।

उन्होंने जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को आदेश दिया है कि 25 जुलाई तक सभी मूलभूत व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं। जिलाधिकारी के निर्देश के अनुसार कांवड़ पटरी मार्ग से झाड़ी कटान का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। लिब्बरहेडी से मोहम्मदपुर झाल तथा उत्तरा टेक कॉलेज से कलियर की दिशा में विशेष सफाई और कटान चल रहा है ताकि शिवभक्तों के लिए पैदल मार्ग पूरी तरह सुरक्षित हो सके।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement