Connect with us

Uttarakhand

कर्णप्रयाग में घर के बाहर खड़े व्यक्ति पर भालू का हमला, बमुश्किल बच पाई जान

Published

on

कर्णप्रयाग में घर के बाहर खड़े व्यक्ति पर भालू का हमला, बमुश्किल बच पाई जान





Chamoli: उत्तराखंड में वन्य जीव हमले लगातार बढ़ रहे हैं। तजा मामला चमोली जिले के कर्णप्रयाग से सामने आया है। जहाँ पर आदिबद्री में भालू ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया है। जिसके बाद व्यक्ति ने घर के अंदर घुसकर दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई है।

कर्णप्रयाग में भालू के हमले में एक व्यक्ति घायल

दरअसल, चमोली जिले के कर्णप्रयाग ब्लॉक के क्षेत्र के आदिबद्री में ग्राम पंचायत बुंगा के कंड तोक में भालू ने घर के बाहर खड़े एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। जिसके बाद व्यक्ति ने घर के अंदर घुसकर दरवाजा बंद करके अपनी जान बचाई। इलाके में वन्य जीव घटनाओं से हड़कंप मचा हुआ है। क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र कुंवर ने जानकरी देते हुए बताया कि घटना के बाद शोर मचाने पर भालू वहां से भागा। घटना सुबह तकरीबन 7:30 बजे की बताई जा रही है।

साल 2025 में वन्यजीव हमलों में सबसे ज्यादा लोगों की मौत

पिछले कुछ समय से राज्य के पहाड़ी जिलों में मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं बहुत तेज़ी से बढ़ी हैं। और इनमें भी भालू के हमले सबसे ज्यादा हैं। राज्य गठन के बाद पिछले वर्ष 2025 में मानव वन्यजीव संघर्ष में सबसे ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई है। साथ ही पहाड़ से लेकर मैदान तक तेंदुओं के हमलों के मामले अधिक सामने आते हैं पर वर्ष-2025 में तेंदुओं की तुलना में भालू के हमलों में लोग घायल हुए हैं।

साल 2025 वन्य जीव हमलों की दृष्टि से बहुत ही संवेदनशील रहा पिछले साल वन्यजीवों के हमलों में 68 लोगों की मृत्यु हुई जबकि 488 लोग घायल हुए हैं। इसमें से भालू के हमलों में आठ लोगों की मौत हुई है। साल -2000 के बाद से अब तक भालू के हमलों में सबसे अधिक लोगों की जान गई है। भालू के हमलों में 108 लोग घायल भी हुए हैं। जबकि तेंदुएं के हमले में 102 लोग घायल हुए हैं।





Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement