Connect with us

Uttarakhand

करवाचौथ पर महिला कर्मचारियों को छुट्टी, शासन ने जारी की अधिसूचना

Published

on

करवाचौथ पर महिला कर्मचारियों को छुट्टी, शासन ने जारी की अधिसूचना

देहरादून : उत्तराखंड में करवाचौथ के अवसर पर महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। राज्य शासन ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक, 29 अक्टूबर 2026 को प्रदेश के शासकीय और अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों को छुट्टी मिलेगी।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में इस अवकाश को राज्यपाल की स्वीकृति मिलने की जानकारी दी गई है। इस घोषणा से करवाचौथ का पर्व मनाने वाली महिला कर्मचारियों को त्योहार के दिन अवकाश मिल सकेगा।

करवाचौथ पर महिलाएं रखती हैं निर्जला व्रत

करवाचौथ हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं। पर्व के अवसर पर महिलाएं पारंपरिक परिधान पहनकर सोलह श्रृंगार करती हैं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करती हैं।

चंद्र दर्शन के बाद पूरा होता है व्रत

करवाचौथ पर महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा करती हैं। दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को चंद्रमा निकलने का इंतजार किया जाता है। चंद्र दर्शन और अर्घ्य देने के बाद महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं। यह त्योहार वैवाहिक जीवन में प्रेम, विश्वास और समर्पण की भावना से जुड़ा माना जाता है।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement