Connect with us

Uttarakhand

कनालीछीना तहसील निरीक्षण में लापरवाही उजागर, अधूरी एप्रोच रोड व पार्किंग पर DM ने जताई नाराजगी

Published

on

कनालीछीना तहसील निरीक्षण में लापरवाही उजागर, अधूरी एप्रोच रोड व पार्किंग पर DM ने जताई नाराजगी

पिथौरागढ़ : जिलाधिकारी आशीष भटगाईं ने आज कनालीछीना नवनिर्मित तहसील भवन और तहसील पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि तहसील भवन पूर्ण रूप से तैयार होने के बावजूद एप्रोच रोड एवं पार्किंग कार्य अधूरे हैं, जिसके कारण तहसील भवन का समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है। जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई।

कनालीछीना तहसील निरीक्षण में लापरवाही उजागर

कनालीछीना तहसील निरीक्षण में तहसील भवन पूर्ण रूप से तैयार होने के बावजूद एप्रोच रोड और पार्किंग के काम अधूरे मिले। इस स्थिति पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही स्थानीय प्रशासन की शिथिलता पर भी असंतोष जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

अधूरी एप्रोच रोड व पार्किंग पर DM ने जताई नाराजगी

जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी लंबित कार्यों को उच्च गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण नहीं किया गया, तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर ही लोहे की सरिया, सीमेंट एवं रोड़ी के सैंपल की जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु नियमित जांच अनिवार्य रूप से की जाए, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न रहे।

सभी काम समय पर पूरे करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि एक माह के भीतर तहसील भवन अप्रोच रोड और पार्किंग से संबंधित समस्त कार्य पूर्ण कर उसे सुचारू रूप से संचालित किया जाए। उन्होंने उपजिलाधिकारी और तहसीलदार को निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। जिससे कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता के अनुरूप पूर्ण हो सके।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement