Connect with us

Uttarakhand

एसएसपी दून की सख्ती का दिखता असर , ऑपरेशन प्रहार के तहत चेकिंग के दौरान अवैध देसी पिस्टल के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार…

Published

on

एसएसपी दून की सख्ती का दिखता असर , ऑपरेशन प्रहार के तहत चेकिंग के दौरान अवैध देसी पिस्टल के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार…

देहरादून : अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के साथ साथ संदिग्धों को तलाश हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देशों के क्रम में कार्यवाही करते हुए पटेलनगर पुलिस द्वारा दिनांक 30/05/26 को चेकिंग के दौरान सेंट ज्यूड चौक के पास जीएमएस रोड से एक अभियुक्त मौ0 उबैदुल रहमान पुत्र उवैस आलम को अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 331/2026, धारा- 3/25 Arms Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उक्त देशी पिस्टल को वह अपने गांव से देहरादून बेचने के लिए लाया था पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

नाम पता अभियुक्त :-

मौ0 उबैदुल रहमान पुत्र उवैस आलम निवासी मौहल्ला जोई जोया देहात, थाना डिडौली, जिला अमरोहा, उत्तर प्रदेश, उम्र 24 वर्ष

बरामदगी का विवरण

01 देशी पिस्टल 32 बोर

पुलिस टीम

1-उ0नि0 प्रवीण पुण्डीर, चौकी प्रभारी बाजार, कोतवाली पटेलनगर
2- उ0नि0 बलवीर सिंह रावत
3- कानि0 नितिन सैनी
4- कानि0 विवेक राठी
5-कानि0 प्रदीप
6-कानि0 विक्रांत



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement