Connect with us

Uttarakhand

उत्तराखंड में मंत्रियों के लिए अच्छी खबर, यात्रा भत्ते में 30 हजार की वृद्धि

Published

on

उत्तराखंड में मंत्रियों के लिए अच्छी खबर, यात्रा भत्ते में 30 हजार की वृद्धि

देहरादून: उत्तराखंड के मंत्रियों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है. सरकार ने अब मंत्रियों के यात्रा भत्ते में इजाफा करते हुए 30 की बढ़ोतरी कर दी है. जिसके बाद उनका यात्रा भत्ता 60 हजार से बढ़ कर 90 हजार हो जाएगा.

उत्तराखंड में मंत्रियों के लिए खुशखबरी, यात्रा भत्ते में वृद्धि 

उत्तराखंड सरकार में मंत्रियों के लिए बड़ा तोहफा है. शासन की तरफ से 29 जनवरी को अधिसूचना जारी कर बतया गया कि अब मंत्रियों को मिलने वाले यात्रा भत्ते में 30 हजार तक की वृद्धि कर दी गई है. जिससे अब उत्तराखंड सरकार में मंत्रियों का यात्रा भत्ता 60 हजार से बढ़ कर 90 हजर हो जाएगा.

नए प्रावधानों के मुताबिक नियम-4 में बदलाव

उत्तराखंड शासन की तरफ से मंत्रियों के यात्रा भत्ता नियमावली में संशोधन किया है. नए प्रावधानों के मुताबिक, अब मुख्यमंत्री, सभी मंत्री, राज्य मंत्री और उप मंत्री अपने आधिकारिक दायित्वों के तहत राज्य या देश के भीतर की यात्राओं पर प्रति माह अधिकतम 90 हजार रुपये तक का संपूर्ण व्यय वहन कर सकेंगे.

इससे पहले यह सीमा 60 हजार रुपये प्रति माह निर्धारित थी. ऐसे में संशोधन के बाद मंत्रियों को यात्रा संबंधी खर्चों में पहले की तुलना में अधिक राहत मिलेगी.



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement